Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धर्मेंद्र के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, फोटो शेयर कर लिखी ऐसी बात, भावुक यूजर्स बोले- 'कहीं नहीं जाने देंगे आपको'

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 11:14 AM (IST)

    एक्टर धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी फिल्म लाइन में एक्टिव हैं। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। धर्मेंद्र अपनी कुछ पुरानी फिल्मों से ...और पढ़ें

    धर्मंद्र देओल (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- मिड डे
    धर्मंद्र देओल (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- मिड डे

    HighLights

    1. धर्मेंद्र देओल हैं फेमस एक्टर
    2. धर्मेंद्र की फिल्में आज भी की जाती हैं पसंद
    3. एक्टर के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ही-मैन यानी कि धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) फिल्मी दुनिया के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी के जरिये वह अपने फैंस से कनेक्टेड रहते हैं। धर्मेंद्र अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कभी अपनी पुरानी फिल्मों के गाने, तो कभी किसी फिल्म से अपनी फोटो, धर्मेंद्र कुछ न कुछ किस्से शेयर करते ही रहते हैं।

    फिर चिंता में आए धर्मेंद्र के फैंस

    धर्मेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी कुछ न कुछ बताते रहते हैं। फैंस उनकी पोस्ट को पसंद करते हैं और उस पर कुछ न कुछ रिएक्शन देते रहते हैं। लेकिन उनके लिए चिंता की बात तब हो जाती है, जब धर्मेंद्र कुछ ऐसा सीरियस पोस्ट कर देते हैं। पिछले कुछ दिनों में धर्मेंद्र ने कुछ ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। अब एक बार फिर उन्होंने पहेलियों में बात करते हुए अजीब पोस्ट शेयर किया है। 

    धर्मेंद्र ने शेयर किया ये पोस्ट

    धर्मेंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। ये तस्वीर इनकी किसी फिल्म के एक सीन की है। लेकिन जिस बात ने लोगों को हैरत में डाल दिया, वह था इसका कैप्शन। इस फोटो के साथ धर्मेंद्र ने लिखा, 'अच्छा तो हम चलते हैं।' 

    फैंस ने कही ये बात

    अपने 'ही-मैन' को ऐसा पोस्ट करते देख फैंस एक बार फिर चिंता में आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको क्या लगता है धरम जी कि हम आपको कहीं जाने देंगे। कहीं नहीं जाने देंगे हम आपको। हमेशा हमारा साथ देना पड़ेगा आपको और स्वस्थ भी रहना पड़ेगा हम सबके लिए। लव यू धरम जी।'

    खबरें और भी

    एक अन्य ने कमेंट किया, 'गेट वेल सून सर। आपको अपना गाना फिर से रिक्रिएट करना है...मैं जट यमला पगला दीवाना...इत्ती सी बात न जाना के...हम सब तेनु बहुत प्यार करते हैं।'

    धर्मेंद्र देओल वर्कफ्रंट

    धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्हें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया। वहीं, पिछले साल उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शानदार परफॉर्मेंस दी थी।

    यह भी पढ़ें: प्री वेडिंग सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा, डीजे ब्रावो के साथ जमकर खेला डांडिया, वीडियो ने लूटी वाहवाही