विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरे अकाउंट में सिर्फ 84 रुपये बचे थे...' Dhurandhar ने जगाई एक्टर की सोई किस्मत, सालों से कर रहे थे काम

Published: Tue, 02 Jun 2026 12:03 PM (IST)

Dhurandhar से सफलता मिलने से पहले इस एक्टर के खाते में सिर्फ 84 रुपये बचे थे।

एक्टर के खाते में बचे थे 84 रुपये

एक्टर के खाते में बचे थे 84 रुपये

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं बल्कि कई एक्टर्स के डूबते करियर को बचाया भी है। जहां एक तरफ फिल्म ने करोड़ों की कमाई की वहीं कई एक्टर्स को फायनेंशियली स्ट्रांग भी बनाया।

इनमें से एक अभिनेता ऐसे भी थे जिनके अकाउंट में सिर्फ 84 रूपये बचे थे लेकिन धुरंधर के बाद उनके करियर को रफ्तार मिली और पहचान भी।

धुरंधर ने बदली एक्टर की जिंदगी

अभिनेता-कॉमेडियन गौरव गेरा (Gaurav Gera) फिलहाल धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) की सफलता के बाद मिल रहे प्यार का आनंद ले रहे हैं। लेकिन इस पल तक का सफर आसान नहीं था। हाल ही में एक बातचीत में, गौरव ने अपने संघर्षों, करियर विकल्पों, वित्तीय कठिनाइयों और उन सबकों के बारे में बात की, जिन्होंने उन्हें जमीन से जुड़े रखा है।

gaurav gera (1)

 

यह भी पढ़ें- 'कहानी बिल्कुल सच...' Dhurandhar 2 के सपोर्ट में आया पाकिस्तानी पत्रकार, बताया प्रोपेगैंडा से अलग फिल्म

अपने शुरुआती सालों को याद करते हुए, गौरव ने खुलासा किया कि उनके परिवार में किसी का भी फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने बताया, 'मेरे यहां कोई फिल्मों में नहीं था। मेरे परिवार से कोई भी फिल्मों में नहीं था। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन कला में उनकी रुचि उनके स्कूल के दिनों में वार्षिक समारोहों और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं के माध्यम से शुरू हुई।

एक्टर के खाते में केवल 84 रुपये थे

मुंबई जाने के बाद अपने वित्तीय संघर्षों के बारे में खुलते हुए, गेरा ने बताया, 'मेरे खाते में 84 रुपये थे। मैं एचडीएफसी बैंक के सामने से गुजरता था और बैंक को देख कर कहता था, 'मेरा ख्याल रखना।' मैं आते-जाते बैंक को मत्था टेक के जाता था,'' उन्होंने हंसते हुए कहा। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता ने जब भी संभव हुआ उनका समर्थन किया, लेकिन पैसा सीमित था।

gaurav gera

पापा सैलरी पाने वाले व्यक्ति थे उनके पत्र अभी भी मेरे पास हैं जिनमें लिखा होता था, '2,000 रुपये भेज रहा हूं, इससे ज्यादा नहीं है।' चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी खुद को वंचित नहीं माना। खाते में

धुरंधर ने जगाई सोई किस्मत

गेरा ने उस लेटर के बारे में भी बताया जो उन्होंने मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद घर पर लिखा था। लेटर में लिखा था कि अभी पैसे के सामने कुछ नहीं हुआ है, लेकिन कृपया मुझ पर विश्वास रखें। भविष्य उज्ज्वल है। मुझे और सीखने की जरूरत है।

सफलता से नहीं बदले एक्टर

'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने उनकी पहुंच का विस्तार किया है, गेरा का कहना है कि सफलता ने उन्हें नहीं बदला है। कुछ सालों पहले मुझे लगने लगा था कि लोग मुझे 'लीजेंड' बोल रहे हैं और शायद मैंने उसको थोड़ा सीरियसली ले लिया था। फिर मुझे लगा, 'नहीं, मुझे इसे तोड़ना होगा। मुझे इसे मारना होगा।'

gaurav gera (2)

'धुरंधर' के बारे में

धुरंधर में गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने आलम भाई का किरदार निभाया है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने लीड किरदार निभाया है वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने अहम किरदार निभाए हैं।

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh की खातिर कोर्ट पहुंच गए दिग्गज निर्माता, Don 3 विवाद के बीच Fwice को भेजा नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।