Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh की खातिर कोर्ट पहुंच गए दिग्गज निर्माता, Don 3 विवाद के बीच Fwice को भेजा नोटिस

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:22 AM (IST)

    'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह को 'हम तुम्हारे हैं सनम' के निर्माता का सपोर्ट मिला है। उन्होंने 'धुरंधर' एक्टर के बचाव में कोर्ट में FWICE के अलावा ए ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरें दिग्गज प्रोड्यूसर/ फोटो- Instagram

    रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरें दिग्गज प्रोड्यूसर/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर की सफल फ्रेंचाइजी 'डॉन-3' ( Don 3) से आउट होना रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए जी का जंजाल बन चुका है। बीते महीने फरहान अख्तर की शिकायत के आधार पर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) एक्टर के खिलाफ Fwice ने 'नॉन डायरेक्टिव कॉर्पोरेशन' जारी किया था, जिसका इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने विरोध किया।

    अब डॉन 3 के इस पूरे विवाद के बीच 'हम तुम्हारे हैं सनम' के निर्माता रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने फेडरेशन ऑफ इंडियन एंड सिने एम्प्लॉइज के साथ-साथ इनके खिलाफ भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

    ढिंढोशी कोर्ट में की Fwice के खिलाफ हुई याचिका दायर

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट टीपी अग्रवाल ने डॉन 3 के विवाद मामले में FWICE और IMPPA के खिलाफ 'ढिंढोशी बॉम्बे सिविल कोर्ट' में याचिका दायर की है। उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा किसी भी व्यक्ति, ऑर्गेनाइजेशन, संगठन के पास ये कानूनी अधिकार नहीं है कि वह किसी व्यक्ति विशेष पर बैन लगा सके और लोगों को यह बोल सके कि वह उनके साथ काम न करें। टीपी अग्रवाल की शिकायत के आधार पर कोर्ट ने Fwice और Imppa को नोटिस भेजा है।

    यह भी पढ़ें- Don 3 का झगड़ा भूल फरहान अख्तर के साथ नई फिल्म करेंगे Ranveer Singh, 'पैच अप' करने की कोशिश हुई नाकाम?

    ranveer singh-tp aggrawal  (1)

    ऐसे फैसलों से लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ सकता है

    निर्माता टीपी अग्रवाल ने अपनी याचिका में यह भी कहा कि इस तरह के एक्शन काम और क्रिएटिव अधिकारों पर गंभीर नतीजे हो सकते हैं। उन्होंने यह भी प्वाइंट आउट किया कि दूसरों के साथ मिलकर किसी अन्य व्यक्ति को काम करने से रोकने वाले को हल्के में नहीं लेना चाहिए। प्रोड्यूसर ने याचिका में कहा, "इस तरह के एक्शन की वजह से लोगों की रोजी रोटी और क्रिएटिव फ्रीडम पर नकारात्मक असर हो सकता है। इस तरह के मामलों को कोर्ट में ही सुलझाना जाना चाहिए।" आपको बता दें कि टीपी अग्रवाल 7 साल तक IMPPA के प्रेसिडेंट रह चुके हैं।

    खबरें और भी

    ranveer singh-tp aggrawal  (2)

    इसके अलावा वह चार बार फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भी रहे। इस मामले में अभिनेता रणवीर सिंह को न सिर्फ प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल का सपोर्ट मिला है, बल्कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन भी उनके साथ खड़ा है। Cintaa की वॉइस प्रेसिडेंट और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, "रणवीर सिंह हमारे CINTAA के मेंबर हैं, इस बात पर हमें बहुत गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ खड़े हैं।" इससे पहले रणवीर सिंह को पूनम ढिल्लो सहित कई सितारों से सपोर्ट मिला था।

    यह भी पढ़ें- 'लाखों को रोजगार देते हैं Ranveer Singh....' डॉन 3 विवाद में कूदे Ram Gopal Varma, बोले- FWICE को ही बैन कर दो