Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संदीप रेड्डी वांगा की सलाह पर आया आदित्य धर का रिएक्शन, Dhurandhar 2 डायरेक्टर बोले- 'जरूरत पड़ने पर जवाब...'

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 04:29 PM (IST)

    'स्पिरिट' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के पोस्ट पर अब 'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर ने जवाब दिया है। आदित्य ने एक्स अकाउंट पर संदीप का आभार व्यक ...और पढ़ें

    संदीप रेड्डी की सलाह पर बोले धुरंधर 2 के डायरेक्टर/ फोटो- Instagram

    संदीप रेड्डी की सलाह पर बोले धुरंधर 2 के डायरेक्टर/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'एनिमल' की अपार सफलता के बाद अपनी दूसरी बिग बजट फिल्म में व्यस्त निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बीते दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) हैदराबाद के एक सिनेमाघर में जाकर देखी थी। इस दौरान उनके साथ 'स्पिरिट' एक्टर और सुपरस्टार प्रभास भी नजर आए थे।

    इस फिल्म को देखने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने आदित्य धर को फिल्म को बुरी नजर से बचाकर रखने की सलाह दी थी। अब संदीप रेड्डी वांगा के इस बेबाक सपोर्ट और सलाह पर ब्लॉकबस्टर फिल्म दे रहे आदित्य धर का रिएक्शन सामने आया है।

    'मैं आपकी ईमानदारी की इज्जत करता हूं' - आदित्य धर

    'एनिमल' डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के एक्स पोस्ट पर जवाब देते हुए 'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर ने लिखा, "मेरे प्यारे संदीप... जिस तरह से आप अपनी बात पर डटे रहते हैं और जरूरत पड़ने पर कड़ा जवाब देते हैं, मुझे आपका यह अंदाज बहुत ही पसंद आता है। आपमें एक ईमानदारी और विश्वास है, जिसकी मैं दिल से इज्जत करता हूं। मुझे हमेशा आपमें यह बात पसंद आई है कि आप बिना किसी शोरगुल के सिनेमा का साथ देते हैं। इस तरह का पक्का इरादा हम सभी को अपनी आवाज पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की याद दिलाता है।"

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: 'मिर्ची का खेत जलाना..., बुरी नजर वालों पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा, रणवीर-आदित्य को दी चेतावनी

    aaditya dhar

    आदित्य धर ने प्रभास का जिक्र करते हुए आगे लिखा, "लेजेंड प्रभास को मेरा ढेर सारा प्यार देना। आपको भी ढेर सारा प्यार और 'स्पिरिट' के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अगर मैं आपकी किसी भी तरह से मदद कर सकूं, तो मैं दिल से वह करना चाहूंगा। एक बार फिर से आपका शुक्रिया।"

    खबरें और भी

    'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर भड़के थे संदीप

    जिन्हें यह पूरा मामला नहीं पता, उन्हें बता दें कि जब बीते दिनों संदीप रेड्डी वांगा ने 'धुरंधर 2' देखी थी, तो उन्होंने एक्स पर एक लंबा पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने उन सभी आलोचकों को कड़ी लताड़ लगाई थी, जो मूवी को 'प्रोपेगेंडा' बता रहे थे।उन्होंने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा था,

    "कई राइटर्स और एक्टर्स ने अपना करियर प्रोपेगेंडा के दम पर ही बनाया है और तब इंडस्ट्री भीगी बिल्ली की तरह चुप रही। अब यही जोकर 'धुरंधर' को अपना निशाना बना रहे हैं। अगर आपका फर्स्ट रिएक्शन ही मजाक उड़ाने वाला है, तो खुद को बिल्कुल भी स्वतंत्र विचारों वाला मत कहिए। पता नहीं सच्चाई को प्रोपेगेंडा का लेबल कब से दिया जाने लगा। यह बहुत अजीब है।"

    sandeep 1

    इसी पोस्ट के अंत में उन्होंने आदित्य धर और रणवीर सिंह दोनों को अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' को बुरी नजर वालों से बचाकर रखने की सलाह भी दी थी।

    यह भी पढ़ें- अगले तीन साल बॉक्स ऑफिस पर 'बब्बर शेर' बन दहाड़ेंगे Ranbir Kapoor, 5 बड़ी फिल्मों से मेकर्स को करेंगे मालामाल!