Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगले तीन साल बॉक्स ऑफिस पर 'बब्बर शेर' बन दहाड़ेंगे Ranbir Kapoor, 5 बड़ी फिल्मों से मेकर्स को करेंगे मालामाल!

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 05:41 PM (IST)

    रणबीर कपूर ने अगले तीन साल तक बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए कमर कस ली है। 2026 में जहां उनकी फिल्म 'रामायण' पार्ट 1 आएगी, तो वहीं 2028 तक चार और बड़ी ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर की 5 अपकमिंग फिल्म / फोटो- Instagram

    रणबीर कपूर की 5 अपकमिंग फिल्म / फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की तरह ही रणबीर कपूर के सितारे भी इस वक्त बुलंदियों पर हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के बाद वह साल 2023 में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' (Animal) के साथ आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया कि साथ में रिलीज हुई अन्य फिल्में उसके सामने धराशायी हो गईं।

    'एनिमल' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के साथ बड़े पर्दे पर आएंगे। हालांकि, इस बार वह एक फिल्म करके रुकने वाले नहीं हैं। 2026 और 2027 में रणबीर कपूर कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं रणबीर कपूर की इन 5 अपकमिंग फिल्मों पर:

    रामायण: पार्ट 1 (Ramayana: Part 1)

    रणबीर कपूर के 'श्रीराम' वाले लुक ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होगी, जिसमें रणबीर के अलावा साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह सहित कई सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- 200 बार बनी Ramayana: तकनीक बदली, सितारे बदले, पर नहीं बदला 'राम नाम' का जादू; जानिए हर दशक का 'राम अवतार'

    ramayana teaser release

    लव एंड वॉर (Love & War)

    संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की शूटिंग में थोड़ी देरी हो रही थी, लेकिन आलिया भट्ट ने यह कंफर्म किया है कि फिल्म अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। पहले मेकर्स इसे 14 अगस्त 2026 को रिलीज करना चाह रहे थे, लेकिन एक लाइव सेशन में रणबीर ने इशारा दिया था कि यह मूवी 'रामायण: पार्ट 1' के बाद ही सिनेमाघरों में आएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म अब जनवरी 2027 में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    love and war

    रामायण: पार्ट 2 (Ramayana: Part 2)

    रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म का पहला पार्ट जहां 2026 में रिलीज होगा, तो वहीं नितेश तिवारी ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट को 2027 की दिवाली पर रिलीज करने का फैसला किया है। विजुअल कंसिस्टेंसी को बनाए रखने के लिए दोनों भागों की शूटिंग एक साथ ही की जा रही है।

    WhatsApp Image 2026-04-02 at 9.51.00 AM

    एनिमल पार्क (Animal Park)

    साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' के एंड सीन में जब मेकर्स ने 'एनिमल पार्क' की एक झलक दिखाई थी, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने यह कंफर्म किया था कि उनकी इस फिल्म की शूटिंग 2027 के मध्य में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के 2028 तक पर्दे पर आने की उम्मीद है और रणबीर इसमें दोहरी भूमिका में दिखेंगे।

    animal park story  (1)

    ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 (Brahmastra: Part 2)

    अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 - देव' भी रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की शूटिंग 2026 के सेकंड हाफ में शुरू हो सकती है। इस फ्रेंचाइजी के पार्ट 2 और पार्ट 3 एक साथ ही शूट होंगे। मेकर्स इस फिल्म को साल 2027 के अंत तक रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या होता अगर Ramayana में रणबीर कपूर की जगह Ranveer होते? AI तस्वीर देख फैन बोला- 'आओ तुम्हारे हाथ चूम लूं '