Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता अगर Ramayana में रणबीर कपूर की जगह Ranveer होते? AI तस्वीर देख फैन बोला- 'आओ तुम्हारे हाथ चूम लूं '

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 04:58 PM (IST)

    रणबीर कपूर की 'रामायण' के टीज़र को मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच, प्रशंसकों ने AI का उपयोग करके रणवीर सिंह को भगवान राम के रूप में दिखाया है। कई लोगों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 का टीजर हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर जारी किया गया। मूवी दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फर्स्ट लुक टीजर में भगवान राम बने रणबीर कपूर को दिखाया गया। इंटरनेट पर इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

    यूजर ने की रणवीर की तारीफ

    इसी बीच एक और ट्रेंड ने हमारा ध्यान खींचा है। कुछ फैंस ने एआई की मदद से रणवीर सिंह को भगवान राम बना दिया जोकि देखने में वाकई बहुत प्रभावशाली लग रही है। फैंस रणवीर सिंह को भगवान राम के किरदार में देखकर सरप्राइज रह हए। एक यूजर ने लिखा, "वाह! मेरे राम! रणवीर भगवान राम के किरदार में एकदम फिट बैठते।"

    यह भी पढ़ें- Ramayana के टीजर में मेकर्स से हुईं ये गलती... क्या आपने भी की नोट? इंटरनेट ने किया रिएक्ट

    रणवीर के चेहरे को बताया परफेक्ट

    एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "सच कहूं तो उनका चेहरा राम के किरदार के लिए बिल्कुल सही है और उनकी अभिनय क्षमता को देखते हुए, वे इस किरदार के लिए और भी बेहतर विकल्प होते।" एक अन्य ने लिखा, "सच कहूं तो, उनका चेहरा इस भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट है और उनकी अभिनय क्षमता को देखते हुए वह इस भूमिका के लिए और भी बेहतर विकल्प होते।"

    वहीं कुछ अन्य ने लिखा, "मेरे विचार से यह बेहतर विकल्प है। युवा और आकर्षक रूप" और "रणवीरसिंह मर्यादा पुरुषोत्तम राम के किरदार के लिए एकदम सही रहेंगे।" एक फैन ने कहा, "वह इसे बखूबी निभा सकते थे। लेकिन मुझे लगता है कि रावण के रूप में वह बेहतरीन होते। वह एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं और उस उम्र में हैं कि वह किसी भी किरदार को बखूबी निभा सकते हैं। वह इंद्रजीत के लिए भी काफी सही हैं।"

    कितना है रामायण का बजट

    रामायण के टीजर की बात करें तो ये रणबीर कपूर के अलग-अलग भावों से परिचित कराता है। एक राक्षस का वध करने से लेकर वनवास तक, दो मिनट और 38 सेकंड के इस टीजर में रणबीर को इस पौराणिक चरित्र की भव्यता, गरिमा, शालीनता और राजसी अंदाज को पूरी तरह से आत्मसात करते हुए दिखाया गया है। रामायण का निर्माण 4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में हुआ है।

    यह भी पढ़ें- 'जरा भी चीजें ऊपर-नीचे हुईं तो...', रणबीर कपूर की Ramayana के मेकर्स को दारा सिंह के बेटे ने किया सावधान

    खबरें और भी