Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जरा भी चीजें ऊपर-नीचे हुईं तो...', रणबीर कपूर की Ramayana के मेकर्स को दारा सिंह के बेटे ने किया सावधान

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 04:33 PM (IST)

    'रामानंद सागर' की रामायण आज भी दर्शकों की फेवरेट है। हाल ही में 'हनुमान' का किरदार निभा चुके दारा सिंह के बेटे ने रणबीर कपूर की 'रामायण' के मेकर्स को ...और पढ़ें

    'रामायण' के मेकर्स को इस एक्टर ने किया वॉर्न/ फोटो- Instagram

    'रामायण' के मेकर्स को इस एक्टर ने किया वॉर्न/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अब तक जितने भी लोगों ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक टीजर देखा है, उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ ही की है।

    हालांकि, रामानंद सागर की 'रामायण' में 'महाबली हनुमान' का आइकॉनिक किरदार अदा कर चुके दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के बेटे और अभिनेता विंदु दारा सिंह ने नितेश तिवारी और मेकर्स को एक बड़ी गलती करने से सावधान किया है।

    विंदु बोले- 'रामायण' बनाने का एक सख्त नियम है

    न्यूज पोर्टल 'डीएनए' से खास बातचीत करते हुए दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह ने कहा, "यह टीजर बहुत ही शानदार लग रहा है, बहुत ही खूबसूरत है, लेकिन इसे बनाने का एक सख्त नियम है। रामानंद सागर जी की 'रामायण' हमारे दिलों में पहले से ही बसी हुई है। वो जो रामायण है, वह हिस्टोरिक है, नंबर 1 है। अगर यह पिक्चर उसके साथ मैच होती है, तो यह बहुत बड़ी हिट होगी और कई रिकॉर्ड्स तोड़ेगी।"

    यह भी पढ़ें- 'मैंने उन्हें सीता के रूप में देखा और...', Ramayana के सेट पर साई को पहली बार देखते ही ऐसा था रणबीर का रिएक्शन

    विंदु दारा सिंह ने मेकर्स को चेतावनी देते हुए आगे कहा,

    "अगर कोई भी छेड़छाड़ की गई, जैसे इसमें वे खतरनाक असुर दिख रहे हैं, या कुछ भी चीजें ऊपर-नीचे हुईं, तो लोग इस फिल्म को स्वीकार नहीं करेंगे।"

    vindu dara singh warn ramayana makers  (1)

    हालांकि, विंदु दारा सिंह ने रणबीर कपूर की एक्टिंग पर अपना पूरा भरोसा व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि रणबीर कपूर का 'भगवान राम' का लुक भी उन्हें बेहद पसंद आया है। 

    'आदिपुरुष' तो पता ही नहीं क्या बनाई थी- विंदु दारा सिंह

    विंदु दारा सिंह ने नितेश तिवारी के विजन की तारीफ करते हुए प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा,

    "मैंने यह जितना भी देखा है, ये उससे बेहतर लग रहा है। वो तो पता नहीं क्या था। मैं ट्रेलर देखकर ही समझ गया था कि यह फ्लॉप होगी। क्या ही चल रहा था। आप कहानी को इतना भटका नहीं सकते और हनुमान जी तो पता ही नहीं क्या डायलॉग्स बोल रहे थे।"

    vindu dara singh warn ramayana makers  (2)

    आपको बता दें कि रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो में दीपिका चिखलिया ने 'माता सीता', सुनील लहरी ने 'लक्ष्मण', अरुण गोविल ने 'भगवान राम' और दारा सिंह ने 'हनुमान' की अमर भूमिका अदा की थी।

    यह भी पढ़ें- रणबीर की Ramayana में दिखेगा नया अध्याय, Nitesh Tiwari की फिल्म में होगा 'वाल्मीकि' समेत कई ग्रंथों का संगम?