Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैंने उन्हें सीता के रूप में देखा और...', Ramayana के सेट पर साई को पहली बार देखते ही ऐसा था रणबीर का रिएक्शन

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 04:19 PM (IST)

    रामायण में 'श्रीराम' का किरदार अदा करने वाले रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया कि जब साई पल्लवी उनके सामने माता सीता के रूप में आई थीं, तो उनका रिएक्शन क ...और पढ़ें

    रणबीर पर ऐसा था साई का पहला इम्प्रेशन/ फोटो- Instagram

    रणबीर पर ऐसा था साई का पहला इम्प्रेशन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' (Ramayana) से जब से 'श्रीराम' बने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है, तब से फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। अब वे जल्द से जल्द फिल्म से माता सीता बनीं साई पल्लवी, 'रावण' बने यश और 'महाबली हनुमान' का किरदार अदा करने वाले सनी देओल के फर्स्ट लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    हालांकि, इस बीच फिल्म में भगवान राम का किरदार अदा करने वाले रणबीर कपूर का साई पल्लवी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जब उन्होंने पहली बार सेट पर साई पल्लवी को 'सीता' के रूप में देखा था, तो उनका रिएक्शन कैसा था।

    साई पल्लवी को देखकर रणबीर ने कही थी ये बात

    मुंबई में 'रामायण' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज करने से कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसकी एक विशेष स्क्रीनिंग लॉस एंजेलिस में रखी थी, जहां रणबीर कपूर भी इवेंट अटेंड करने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में रणबीर ने साई पल्लवी की तारीफ करते हुए कहा था,

    "हम सभी जानते हैं कि साई एक बहुत ही शानदार अभिनेत्री हैं। आप जानते हैं कि उन्होंने कितनी उपलब्धियां हासिल की हैं। मुझे याद है कि जब मैंने उन्हें पहली बार 'सीता' के रूप में देखा था, तो तुरंत मैंने मुड़कर नितेश तिवारी को देखा। हम दोनों को उसी वक्त यह बात समझ आ गई थी कि इस फिल्म के लिए साई पल्लवी से बेहतर कास्टिंग हो ही नहीं सकती।"

    यह भी पढ़ें- रणबीर की Ramayana में दिखेगा नया अध्याय, Nitesh Tiwari की फिल्म में होगा 'वाल्मीकि' समेत कई ग्रंथों का संगम?

    'यश एक बहुत बड़े स्टार हैं'- रणबीर कपूर

    इस फिल्म में रणबीर कपूर के 'श्रीराम' के किरदार की तो चर्चा है ही, लेकिन इसके साथ ही यश के 'रावण' के किरदार की भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां हैं। यश के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "हां, चर्चा तो होगी ही, उनका स्टारडम ही ऐसा है। रावण का किरदार निभाने के लिए आपको कोई ऐसा व्यक्ति चाहिए, जिसका औरा और स्क्रीन प्रेजेंस एकदम अलग और दमदार हो।"

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि नितेश तिवारी की यह मेगा-बजट माइथोलॉजिकल फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग जहां 2026 की दिवाली पर आएगा, तो वहीं इसका दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के टीजर में मेकर्स से हुईं ये गलती... क्या आपने भी की नोट? इंटरनेट ने किया रिएक्ट