Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी Dhurandhar 2, रणवीर सिंह के इस सीन पर मचा बवाल

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 10:33 AM (IST)

    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर के सिख किरदार को धूम्रपान करते दिखाए जाने पर आपत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की धुरंधर:द रिवेंज (Dhurandhar 2) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी में उनके साथ आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का रिलीज से एक दिन पहले पेड़ प्रिव्यू रखा गया है जिसकी एडवांस बुकिंग पहले ही बहुत शानदार हुई है।

    रणवीर सिंह ने निभाया है सिख किरदार

    हालांकि, ऑफिशियल रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर सिंह के चित्रण पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि फिल्म सिख समुदाय की छवि को धूमिल करने का प्रयास करती है। महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और सिख किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को कानूनी नोटिस भेजा है।

    Dhurandhar (21)

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई 400 करोड़ की फिल्म, ओटीटी पर आते ही बनी Dhurandhar

    सीन को हटाने की हुई मांग

    नोटिस में सिख कम्यूनिटी ने सवाल उठाया कि फिल्म में कई जगह रणवीर को सिगरेट पीते दिखाया गया है जोकि उनके धर्म में वर्जित है। इसलिए, फिल्म में ऐसा दृश्य दिखाना न केवल धार्मिक रूप से असंवेदनशील है, बल्कि पूरे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान भी है। विक्की थॉमस सिंह ने मांग की है कि फिल्म से सिख किरदार को धूम्रपान करते हुए दर्शाने वाले सभी दृश्यों को तुरंत हटा दिया जाए। इसके अलावा, उन्होंने अनुरोध किया है कि ऐसे सीन्स को सभी संबंधित पोस्टरों, ट्रेलरों और अन्य प्रचार सामग्री से भी हटा दिया जाए।

    Dhurandhar (14)

    इस नोटिस में विक्की ने 'धुरंधर: द रिवेंज' से सभी ईशनिंदापूर्ण, आपत्तिजनक और धार्मिक रूप से असंवेदनशील सामग्री को तुरंत हटाने की मांग की गई है। इसमें सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की गई है, क्योंकि फिल्म में ऐसे दृश्य और प्रचार सामग्री शामिल हैं जिनसे सिखों की धार्मिक भावनाओं को गंभीर ठेस पहुंची है।

    खबरें और भी

    क्या होगी पार्ट 2 की कहानी?

    बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी नाम के एक काल्पनिक जासूस की भूमिका निभाई है जो पाकिस्तान में दुश्मन के ठिकानों में घुसपैठ करने और भारत को खुफिया जानकारी देता है। उनके किरदार का नकली नाम हमजा अली मजारी होता है। फिल्म के दूसरे पार्ट में हमें जसकीरत के हमजा बनने की कहानी और ल्यारी पर उसके कब्जे की कहानी दिखाई गई है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की खैर नहीं! फुल पैसा वसूल है Ustaad Bhagat Singh में पवन कल्याण का एंट्री सीन, बनेगी ब्लॉकबस्टर?