Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar के बाद अक्षय खन्ना को Border 2 में मिली जगह? निधि दत्ता ने अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 04:52 PM (GMT+05:30)

    'धुरंधर' स्टार अक्षय खन्ना के बॉर्डर 2 में होने की खबरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उनके फैंस खुशी से झूम उठे थे। 1997 में रिलीज बॉर्डर में ...और पढ़ें

    बॉर्डर में अक्षय खन्ना के कैमियो पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी/ फोटो- Instagram

    बॉर्डर में अक्षय खन्ना के कैमियो पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना की कास्टिंग की अफवाहों पर आया जवाब

    2. निधि दत्ता ने अक्षय खन्ना को लेकर सस्पेंस किया खत्म

    3. अक्षय खन्ना ने बॉर्डर में निभाई थी अहम भूमिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को डेढ़ महीने के बाद भी थिएटर्स में ऑडियंस मिल रही है। 'धुरंधर 2' इस साल मार्च में रिलीज होगी, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 'धुरंधर' में अगर किसी एक्टर को किरदार के लिए तारीफें और प्यार मिला है, तो वह अक्षय खन्ना हैं, जिन्होंने मूवी में लियारी के गैंगस्टर 'रहमान डकैत' का किरदार अदा किया था।

    'धुरंधर' की सफलता के बाद ये खबर सामने आई थी कि अक्षय खन्ना मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर-2' में भी कैमियो कर सकते हैं। अक्षय साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का पार्ट थे, ऐसे में फैंस उन्हें इसके सेकंड पार्ट में देखने के लिए काफी उत्सुक थे। हालांकि, अक्षय खन्ना 'बॉर्डर 2' का हिस्सा हैं या नहीं, इस सवाल का जवाब अब निर्माता निधि दत्ता ने दे दिया है। 

    बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना की कास्टिंग पर सस्पेंस खत्म

     फेमस डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी और निर्माता निधि दत्ता ने फैंस का दिल तोड़ते हुए ये क्लियर कर दिया है कि अक्षय खन्ना फिल्म 'बॉर्डर 2' का हिस्सा नहीं हैं। निधि ने एंटरटेनमेंट पोर्टल जूम को दिए इंटरव्यू में कहा,

    "ये सच नहीं है, हमने उनसे (Akshaye Khanna)फिल्म को लेकर कोई संपर्क नहीं किया है।"

    border 2 advance booking collection  (1)

    यह भी पढ़ें- Border 2 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, Sunny Deol की फिल्म का रन टाइम भी हुआ फाइनल

    बॉर्डर में निभाया था ये किरदार

    जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' में अक्षय खन्ना ने सेकंड लेफ्टिनेंट धरमवीर सिंह भान का किरदार निभाया था, जिसके पिता 1965 की वॉर में शहीद हो जाते हैं। वह कभी भी आर्मी का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। हालांकि, वह अपने पिता को दिए वचन की वजह से आर्मी ज्वाइन करता है। फिल्म में उनका लव इंटरेस्ट पूजा भट्ट हैं।

    खबरें और भी

     border 2

    23 जनवरी को रिलीज होगी बॉर्डर 2

    देशभक्ति की भावना जगाने वाली बॉर्डर 2 में मेकर्स ने वॉर तो दिखाई ही है, लेकिन इसके साथ उन्होंने कई ऐसे इमोशनल सीन डाले  हैं, जिसकी वजह से 3 घंटे 16 मिनट की ये फिल्म आपको बांधे रखेगी। 23 जनवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Collection: बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी Sunny Deol की फिल्म, रिलीज से पहले किया इतने करोड़ का बिजनेस