Dhurandhar में मुंबई का मॉल बना पाकिस्तान, इंटरनेट यूजर्स के उड़ गए होश
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' अभी भी चर्चा में है। हाल ही में फैंस ने फिल्म के गाने 'गहरा हुआ' के एक सीन में दिलचस्प बात पकड़ी। यूजर्स ने ढूंढ़ निकाला ...और पढ़ें
-1773294061599_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म अभी तक चर्चा का विषय बनी हुई है और बहुत जल्द इसका पार्ट 2 (Dhurandhar:The Revenge) भी आने वाला है। वहीं फैंस के बीच अभी इसके पहले पार्ट को लेकर बातचीत खत्म ही नहीं हुई है।
इसकी छोटी-छोटी डिटेल्स अभी भी सामने आ रही हैं। फैंस दोबारा से इसे देख रहे और इसके बारे में बातचीत कर रहे। हाल ही में उन्हें फिल्म के एक सीन में मजेदार चीज देखने को मिली। एक फैन ने अपनी चील जैसी तेज नजरों से ढूंढ़ निकाला की फिल्म के गाने गहरा हुआ में जो मॉल वाला सीन दिखाया गया है वो कोई पाकिस्तान नहीं बल्कि मुंबई का मॉल है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में यामी गौतम भी आएंगी नजर? अहम मोड़ पर आकर बदल देंगी पूरी कहानी
I've watched Dhurandhar multiple times and there's just one thing that makes me go ewwwwwww, and how Dhar didn't detail it enough -- Ranveer and Sara go shopping in a mall.... that's Malad ka Inorbit bro!!! 😭😭😭
— Shivam Vahia (@ShivamVahia) March 10, 2026
It just gives me the ick when you're fully in a movie / series…
मुंबई के मॉल को बनाया पाकिस्तान
गहरा हुआ गाने के एक सीन में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन एक मॉल में शॉपिंग कर रहे हैं। व्यूअर्स ने ढूंढ़ निकाला की जिस मॉल को दिखाया गया है वो मुंबई के मलाड वेस्ट का इनऑर्बिट मॉल है। इसके बाद कई यूजर्स भी इससे लिंक जोड़ने लगे।
एक X यूजर ने लिखा, "रणवीर और सारा एक मॉल में शॉपिंग करने जाते हैं... ये तो मलाड का इनऑर्बिट है भाई!!! मुझे तो इतना अजीब लगा कि आप पूरी तरह से फिल्म की कहानी में डूबे हों और अचानक पता चले कि शूटिंग लोकेशन पास का ही कोई इलाका है।" यूजर ने आगे मजाक में कहा सेकेंडों में कराची से सीधा मुंबई।

बैंकॉक में भी हुई थी शूटिंग
फैंस की तफ्तीश यहीं तक नहीं रुकी। आगे उन्होंने प्वाइंट किया कि एक शॉप पर गणेश, नटराज जी की मूर्ति रखी है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई बता सकता है कि पाकिस्तान में गणेश जी की मूर्ति क्या कर रही है? वहीं एक अन्य ने कहा कि कई बार फिल्म देखने के चक्कर में हम ये छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। आदित्य धर ने लोकेशन पर तगड़ा काम किया है। फिल्म में पाकिस्तान का जो ल्यारी टाउन दिखाया गया है उसकी शूटिंग बैंकॉक में हुई थी। प्रोडक्शन डिजाइनर को सेट बनाने में तीन महीने लगे थे।