Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 के बाद Ranveer Singh इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर लाएंगे 'प्रलय', 300 करोड़ में बन रही थ्रिलर

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 10:58 AM (IST)

    रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज के बीच उन्होंने अपनी एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म के लि ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के बाद इस फिल्म की तैयारी में रणवीर सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर 2 के बाद इस फिल्म की तैयारी में रणवीर सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर के बाद रणवीर सिंह धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं। फिल्म एक हफ्ते के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच एक्टर ने अपनी एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।

    पिछले साल फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद खबरें आईं कि रणवीर सिंह जल्द ही फरहान अख्तर के निर्देशित फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसी बीच यह पता चला कि रणवीर ने डॉन 3 छोड़ दी है और उसकी जगह उन्होंने पूरा ध्यान अगली फिल्म प्रलय (Pralay) पर देने का फैसला किया है।

    कब शुरू होगी प्रलय की शूटिंग?

    धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले रणवीर ने प्रलय पर भी काम शुरू कर दिया है। इस जॉम्बी थ्रिलर में अभिनय के साथ रणवीर फिल्मकार हंसल मेहता के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। इसके निर्देशन की बागडोर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता के हाथों में होगी। फिल्म की शूटिंग जुलाई या अगस्त 2026 से शुरू हो सकती है। 

    प्रलय की स्टार कास्ट

    हंसल मेहता ने वैरायटी को दिए इंटरव्यू में प्रलय को लेकर बताया था कि यह एक ऐसी फिल्म जो अभी तक इंडिया में न बनी है और ना ही देखी गई है। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ फीमेल लीड रोल में लोका एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन दिखाई देंगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'अगर धुरंधर की जगह SRK की फिल्म...' Dhurandhar 2 से क्लैश पर 'उस्ताद भगत सिंह' के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    Ranveer Singh Movie

    धुरंधर 2 की रिलीज और कास्ट

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म धुरंधर 2 अगले हफ्ते यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पहली फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और अब उम्मीद है कि धुरंधर 2 पहली वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी। रणवीर के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- UAE में 6 साल बाद पहली बार सूनी होगी ईद, Dhurandhar:The Revenge के मेकर्स को होगा बड़ा नुकसान?