Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar में रणवीर सिंह को ही क्यों बनाया हमजा? एक्टर की इस एक खूबी ने जीता था प्रोड्यूसर का दिल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:16 PM (IST)

    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में अपनी परफॉर्मेंस के लिए रणवीर सिंह को बहुत तारीफ मिली। अब आखिर मेकर्स ने बताया कि क्यों रणवीर को ही हमजा क ...और पढ़ें

    'धुरंधर' में रणवीर सिंह ही क्यों बने हमजा?

    'धुरंधर' में रणवीर सिंह ही क्यों बने हमजा?

    HighLights

    1. 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ही क्यों बने हमजा?

    2. प्रोड्यूसर ने बताई इसके पीछे की असली वजह

    3. फ्रैंचाइजी ने की 1800 करोड़ की कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने पिछले साल रिलीज और उसके दूसरे पार्ट ने इस साल होने पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर ने पाकिस्तान में एक मिशन पर गए भारतीय जासूस की भूमिका निभाई।

    प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

    दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनिया भर में ₹1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया और अब हाल ही में एक नए इंटरव्यू में, 'धुरंधर' की को-प्रोड्यूसर और जियो स्टूडियोज की CEO ज्योति देशपांडे ने इस प्रोजेक्ट को बनाने के सफर के बारे में बात की और बताया कि मुख्य भूमिका के लिए रणवीर को क्यों चुना गया था?

    dhurandhar (14)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar ने चमकाई 80 के दशक की एक्ट्रेस की किस्मत! 'रंभा हो' पर वायरल डांस ने बदला सबकुछ; 70 की उम्र में होगा कमबैक

    बड़े बजट के साथ फिल्म बनाने के बारे में बात करते हुए ज्योति ने कहा, 'धुरंधर एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसमें कई बार उम्मीद से ज्यादा समय लगा, और मैंने हर बार उसे पूरा करने का फैसला किया। मैंने इसे नए सिरे से तैयार किया। आपको पता है, किसी तरह एक हिस्सा दो हिस्सों में बदल गया, लेकिन हमने कोई न कोई रास्ता निकाल ही लिया... हम सबमें जबरदस्त भरोसा था। हर कोई इसमें शामिल था।

    ranveer singh (24)

    उन्होंने आगे बताया, 'एक्टर रणवीर सिंह, जिन्होंने अपना सब कुछ इसमें लगा दिया और फिल्म बनने के दौरान कोई और काम नहीं किया। फिल्म से जुड़े हर टेक्नीशियन ने - चाहे वो सिनेमैटोग्राफी हो, साउंड डिजाइन हो या एडिटिंग - अपना पूरा योगदान दिया। हम सब जानते थे कि हम कुछ ऐसा बना रहे हैं जिसका एक मकसद है, जिसमें दिल है, जो पहले कभी नहीं देखा गया, जो पहले कभी नहीं किया गया'।

    खबरें और भी

    रणवीर को ही क्यों चुना?

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को कास्ट करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम कोई रिस्क नहीं ले सकते थे क्योंकि फिल्म की शूटिंग पहले से ही महंगी थी। अगर हम महंगे एक्टर्स को भी लेते, तो फिल्म पहले दिन से ही घाटे का सौदा बन जाती। इसलिए हमें So Called स्टार्स के बजाय अच्छे परफॉर्मर्स चाहिए थे... मैंने रणवीर के साथ 'राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया था, जब वह इतने बड़े स्टार नहीं थे।

    ज्योति ने आगे कहा, 'मैंने उनके साथ तब काम किया था जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, और मुझे आज भी लगता है कि रणवीर सिंह की वे कुछ बेहतरीन फिल्में हैं। मुझे वह एक जबरदस्त एक्टर लगते हैं जो अपना सब कुछ झोंक देते हैं। वह पूरी तरह से किरदार में ढल जाते हैं। मुझे उनकी यह बात बहुत पसंद है कि उस फिल्म में वह रणवीर सिंह नहीं रहते। जब उन्हें बाजीराव बनना होता है, तो वह बाजीराव बन जाते हैं। जब उन्हें खिलजी बनना होता है, तो वह खिलजी बन जाते हैं। जब उन्हें 'गली बॉय' बनना होता है, तो वह 'गली बॉय' बन जाते हैं'।

    ranveer singh (15)

    धुरंधर के बारे में

    'धुरंधर' जसकीरत सिंह रंगी (उर्फ हमजा अली मजारी) की कहानी है, जिन्हें पाकिस्तान के लियारी में एक आतंकी गुट को खत्म करने के लिए भेजा जाता है। इस काम को पूरा करने के लिए वे एक बलोच गैंग में शामिल हो जाते हैं, लियारी के एक नेता की बेटी से शादी करते हैं और वहां की गैंगस्टर गैंग का हिस्सा बन जाते हैं।

    पहली फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) इस साल 19 मार्च को रिलीज हुई। इन दोनों फिल्मों में रणवीर, अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), संजय दत्त (Sanjay Dutt), अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर ने काम किया है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

    यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित!