Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar ने चमकाई 80 के दशक की एक्ट्रेस की किस्मत! 'रंभा हो' पर वायरल डांस ने बदला सबकुछ; 70 की उम्र में होगा कमबैक

    By Priyanka SinghEdited By: Ekta Gupta
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:07 PM (GMT+05:30)

    Dhurandhar में अपने ही गाने रंभा हो पर एक शादी में डांस करने के बाद अभिनेत्री कल्पना अय्यर फिर से लाइमलाइट में आ गई और वे बॉलीवुड में फिर से छाने को त ...और पढ़ें

    70 की उम्र में फिर कमबैक करने को तैयार कल्पना

    70 की उम्र में फिर कमबैक करने को तैयार कल्पना 

    HighLights

    1. 70 की उम्र में फिर कमबैक करने को तैयार कल्पना 

    2. एक्ट्रेस का गाना हुआ धुरंधर में इस्तेमाल

    3. शादी से वायरल डांस रील ने बदली एक्ट्रेस की किस्मत

    प्रियंका सिंह, मुंबई ब्यूरो। पिछले साल अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने जब धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म में इस्तेमाल हुए अपने ही गाने रंभा हो... पर एक शादी में डांस किया, तो उनका वीडियो वायरल हो गया। कल्पना एक बार फिर उन लोगों के जेहन में ताजा हो गईं, जो उनके तमाम हिट गानों से
    वाकिफ हैं।

    इस ग्लैमरस इंडस्ट्री को छोड़कर कल्पना दुबई में जाकर एक होटल में मैनेजर की नौकरी करती रहीं। वीडियो वायरल
    हुआ, तो फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। आज (26 जुलाई) 70 साल की हो रही कल्पना से फिल्मों में वापसी के ख्याल, ग्लैमर से दूरी, मिल रहे मौकों और उस जमाने से जुड़ी यादों पर बातचीत।

    यह भी पढ़ें- FA9LA से पहले ये था Akshaye Khanna का सुपरहिट गाना, शेर- ए-बलोच के गाने ने 24 साल पहले पब और डिस्को में मचाई धूम

    लगा था आपका डांस वीडियो इतना वायरल हो जाएगा कि अभिनय की दुनिया में नई पारी की शुरुआत होगी?

    तब नहीं लगा था, क्योंकि मैं तो शादी पर जाने वाली भी नहीं थी। मैं अपनी छोटी बहन और उनके बेटे के साथ दुबई में रहती हूं। उन्होंने मुझे कहा था कि अक्का आपको हमारे साथ सिलीगुड़ी शादी में चलना है। मैंने कहा था कि मैं इस उम्र में इतनी दूर नहीं जा सकती हूं। खैर, जिनके बेटे की शादी थी, वह परिवार के करीबी हैं, इसलिए चली गई। जिनकी शादी थी वह हाथ पकड़कर मुझे स्टेज पर ले गए, मेरा गाना बजा मैंने डांस कर लिया।

    kalpana (1)

    उसके बाद ईश्वर ने कहा तथास्तू,  वीडियो वायरल हो गया। अगले दिन बहन के बेटे ने सुबह-सुबह उठाया कि इंस्टग्राम देखो। मेरे वीडियो पर तहलका मच गया था।

    लेकिन आप फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर दुबई में मैनेजर की नौकरी करने के लिए क्यों चली गईं?

    फिल्म इंडस्ट्री में सौ से ज्यादा फिल्में करने के बाद, टीवी में बनेगी अपनी बात, जुनून, चंद्रकाता जैसे 75 से ज्यादा धारावाहिक किए। लेकिन फिर ऐसा दौर आया, जहां इतना काम करने के बाद रोल और पैसा दोनों अच्छे नहीं मिल रहे थे। राजन सिप्पी (अभिनेता, निर्माता, बिजनेसमैन) मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने अपने होटल में नौकरी का ऑफर दिया, जिसे मैंने सिर-आंखों पर रखा।

    खबरें और भी

    हालांकि कोविड के दौरान रेस्तरां जब बंद हुआ, तो मेरी जॉब चली गई। कोविड के बाद मेरी उम्र के लोगों के लिए कुछ पाबंदिया आ गईं। खैर, राजन सिप्पी अच्छे और सख्त बॉस रहे हैं। उनके परिवार के साथ आज भी मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है।

    kalpana (5)

    क्या आपने यहां की लाइमलाइट को मिस नहीं किया? फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने रोका नहीं?

    इस बात का दुख है, दिल पर बोझ भी है। खैर, तमन्नाएं तो कई होती हैं, लेकिन सब पूरी हो जरूरी नहीं। मुझे जो मिला, रोल, डांस, मॉडलिंग सब किस्मत में था। पहले भी मैं खुद को प्रमोट नहीं करती थी, अपनी दूसरी पारी में भी नहीं करूंगी। मैं अब बस अच्छे रोल की तलाश में हूं। कई लोगों ने संपर्क भी किया है, लेकिन जब ऑफर आया था, तब मैं दुबई से ट्रैवल नहीं कर सकती थी। वह नहीं रुक पाए। हालांकि अब मैं तैयार हूं, चाहे शादी में डांस क्यों न करना हो। मैं पूछूंगी भी नहीं की रोल कितना बड़ा है। बस समय और जगह बता देंगे तो मैं पहुंच जाऊंगी। मैं इंडस्ट्री से दूर जरूर हूं, लेकिन चाहती हूं मेरी इंडस्ट्री मुझे एक मौका दे।

    शादियों में डांस करने से अब कई कलाकार परहेज करते हैं...  

    मेरा शादी में डांस करने वाला वीडियो ही वायरल हुआ है। दिल में लगन है, हिम्मत है, जीना चाहती हूं। मौका मिलेगा, तो नाचूंगी, गाऊंगी, रो भी लूंगी। अब उम्मीद है, क्योंकि जहां कुछ नहीं था, वहां एक नई पारी की शुरुआत दिख रही है।

    क्या जब आप इस इंडस्ट्री से गईं, तो इसका मलाल रहा कि हीरोइन से ज्यादा डांसर वाले रोल आपको मिले?

    नहीं, काम करने के पीछे दो कारण होते हैं, पैसे या फिर चाह। मुझे दोनों की जरुरत थी। हालांकि मेरा उसूल न तब बदला था, न अब। एक बार काम मांगने के बाद मैं गिड़गिड़ा नहीं सकती हूं। काम मांग रही हूं, भीख नहीं। उस वक्त भी किसी की सिफारिश से काम नहीं मिला था। पहली फिल्म मनोकामना के दौरान ही देव (देव आनंद) साहब ने लूट मार फिल्म ऑफर कर दी थी। मैंने बिना सोचे हां कह दिया था।

    kalpana (4)

    उसी सेट पर मैंने लगातार चार दिन रोज दो-दो फिल्में साइन की हैं। लूट मार के सेट पर उनके भाई चेतन आनंद साहब की फिल्म कुदरत का गाना छोड़ो सनम... साइन की। उसी सेट पर आनंद सागर की फिल्म प्यार दुश्मन का गाना हरी ओम हरी... के लिए हां कहा। इकबाल सिंह की बॉम्बे का महाराजा का टाइटल गाना मिला। साजन कुमार टॉक की
    फिल्म साजन की सहेली का गाना साइन किया। एक सेट पर हीरोइन की शूटिंग चल रही है, उसी सेट पर मैं एक साइड डांसर इतनी फिल्में साइन कर रही थी। लूट मार और मनोकामना से पहले यह फिल्में रिलीज हो गई, तो मैं डांसर बन गई। मुझे कोई शिकायत नहीं है।

    जब आपने फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी, तो घर वालों ने मना नहीं किया था?

    मैं सख्त तमिल ब्राह्मण परिवार से हूं। शाकाहारी हूं, नियम और रीति-रिवाज का ख्याल आज भी रखती हूं। लेकिन मेरे घर पर रोजी-रोटी इन चीजों से नहीं आती थी। मैंने खुद पैसे कमाए हैं, अपने घर को चलाया है। मेरे माता-पिता के लिए मैं ही बेटा और बेटी थी। मैंने कोई ऐसा गलत काम किया नहीं, जिस पर शर्मिंदा रहूं।

    kalpana (3)

    आपने शादी नहीं की, क्या कभी हमसफर की कमी महसूस नहीं हुई?

    किस्मत में प्यार, मुहब्बत और शादी लिखी होती, तो कहीं न कहीं से ईश्वर उन्हें भेज देते हैं। खैर, उससे बढ़कर मेरे पास मेरी छोटी बहन है। उनका बेटा हमें माता-पिता कहता है और किसी चीज की कमी होने नहीं देता।

    70वीं जन्मतिथि पर क्या खास होने वाला है?

    सोचा था मंदिर में जाकर बैठूंगी, लेकिन दुबई में ही मेरे एक और अच्छे मित्र राजन लाल हैं, उन्होंने तय किया है कि वह मेरे लिए पार्टी देंगे।

    यह भी पढ़ें- Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर सितारों ने किया रिएक्ट, प्रियंका हुईं इमोशनल; विजय वर्मा बोले-'अच्छा चलता हूं'