Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 घंटे 52 मिनट तक थर्रा उठेंगे थिएटर्स, रिलीज से पहले चेक कर लें Dhurandhar The Revenge की इनसाइड डिटेल्स

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 02:21 PM (GMT+05:30)

    Dhurandhar The Revenge: अभिनेता रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज की रिलीज से पहले रन टाइम और सेंसर सर्टिफिकेट की जानकारी सामने आई है। ...और पढ़ें

    फिल्म धुरंधर द रिवेंज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    फिल्म धुरंधर द रिवेंज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. गुरुवार को रिलीज होगी धुरंधर द रिवेंज

    2. एडवांस बुकिंग में मचा रही है धमाल

    3. धुरंधर द रिवेंज को मिला सेंसर सर्टिफिकेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले पार्ट धुरंधर की अपार सफलता के बाद फैंस इसकी दूसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी को लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज भी नजर आ रहा है।

    इससे पहले धुरंधर द रिवेंज के रनटाइम और सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धुरंधर द रिवेंज पहले पार्ट से कितनी अधिक लंबी है और इसे CBFC द्वारा कौन से सर्टिफिकेट मुहैया कराया गया है। 

    3 घंटे 52 मिनट की धुरंधर द रिवेंज

    एक वक्त हुआ करता था, जब भारतीय सिनेमा में 3 घंटे से अधिक लंबी फिल्में बना करती थीं। लेकिन दौर बदला और ये समय सीमा 2 घंटे से कम रहने लगी। लेकिन निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर के बाद से लगता है कि फिल्मों की अवधि को बढ़ाने का पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के निशाने पर रहेंगे पार्ट-1 के महा रिकॉर्ड, देश और विदेश में बजा था धुआंधार कमाई का डंका

    HDMtz3CbQAUTbLj

    5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली धुरंधर पार्ट-1 की अवधि 3 घंटा 34 मिनट थी और अब पिंकविला की रिपोर्ट के आधार पर धुरंधर द रिवेंज का भी रन टाइम 3 घंटा 52 मिनट है, जो पहले भाग से करीब 18 मिनट लंबा है। इस आधार पर इतने समय तक दर्शकों को सिनेमाघरों में महा मनोरंजन मिलेगा। 

    खबरें और भी

    dhurandhar the revenge

    इसके अलावा धुरंधर 2 के सर्टिफिकेट की तरफ गौर किया जाए तो मूवी का ट्रेलर देखकर ये साफ हो गया था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तरफ से इस ए रेटेड (A/Rated) सर्टिफिकेट दिया जाएगा और मिला भी वही है। इस तरह से धुरंधर द रिवेंज अपने पहले पार्ट की तरह सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास दोहराने के लिए कमर कस चुकी है। बता दें कि 19 मार्च गुरुवार को धुरंधर द रिवेंज को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। 

    एडवांस बुकिंग में धुरंधर द रिवेंज की बल्ले-बल्ले

    धुरंधर द रिवेंज की रिलीज में महज दो दिन का समय बाकी रह गया है। इससे पहले एडवांस बुकिंग के मामले में ये मूवी धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक फिल्म के 6.70 लाख टिकट सेल हो चुके हैं और एडवांस बुकिंग में इसकी कुल कमाई 65 करोड़ से ज्यादा हो गई है। जिसमें पेड प्रिव्यू और ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar में इस्तेमाल हुआ 40 साल पुराना पाकिस्तानी गाना, 2 मिनट के सॉन्ग के लिए सिंगर को मिले 45 लाख रुपये