Dhurandhar से भी तगड़ी स्पाई थ्रिलर, OTT पर है मस्ट वॉच... 1500 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर
स्पाई थ्रिलर के मामले में धुरंधर (Dhurandhar) तो कुछ नहीं, ओटीटी पर एक ऐसी स्पाई थ्रिलर मौजूद है जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था। ...और पढ़ें

OTT पर मस्ट वॉच है ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर ने स्पाई थ्रिलर के पैमाने बदल दिए। आदित्य धर ने जिस तरह फिल्म को बड़े पर्दे पर पेश किया, यह ऑडियंस के दिलों पर छा गई। फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। हालांकि, इससे भी ज्यादा कमाई करने वाली एक स्पाई थ्रिलर है जो आज भी टॉप रेटेड फिल्मों में शुमार है।
यह स्पाई थ्रिलर एक दशक पहले सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म ने खर्च से चार गुना ज्यादा कमाकर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। आज भी यह फिल्म ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी है। अगर आप धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से पहले ओटीटी पर कोई बढ़िया स्पाई थ्रिलर देखने की सोच रहे हैं तो इसे आपको अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
सच्ची घटना पर आधारित स्पाई थ्रिलर
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो ब्रिज ऑफ स्पाईस (Bridge of Spies) है। 2015 में रिलीज हुई स्टीवन स्पीलबर्ग निर्देशित फिल्म की कहानी कोल्ड वॉर की एक सच्ची घटना पर आधारित है।
फिल्म की कहानी जेम्स डोनोवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक सोवियत जासूस का केस लड़ता है। मगर उसका यह फैसले एक खतरनाक मिशन में बदल जाता है। दो जासूसों की अदला-बदली का ये मिशन सस्पेंस और थ्रिल के साथ आगे बढ़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ये Comedy Film, कोरियन ड्रामा को भी फेल करती है मूवी
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी फिल्म
ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी ब्रिज ऑफ स्पाईस में मुख्य भूमिका टॉप हैंक्स (Tom Hanks) मार्क रायलेंस, एमी रायन और एलन एल्डा ने निभाया है। यह फिल्म 2015 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शुमार है। रिपोर्ट्स की मानें तो कथित तौर 40 मिलियन डॉलर (रकीब 370 करोड़) में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 165 मिलियन डॉलर (करीब 1500 करोड़) की कमाई की थी।
किस ओटीटी पर है ब्रिज ऑफ स्पाईस?
2 घंटे 22 मिनट की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म अगर आप देखने की सोच रहे हैं तो यह अब भी ओटीटी पर मौजूद है। 7.6 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।