इंडिया पर बनी वो फिल्म जिसने Oscars में रचा था इतिहास, जीते थे बैक-टू-बैक 8 अवॉर्ड्स
Oscars के मंच पर कई भारतीय फिल्मों ने इतिहास रचा है। एक फिल्म जो भारत पर बनी थी, उसने तो 8 अवॉर्ड्स जीतकर वो शाम देश के नाम कर दी थी। ...और पढ़ें

ऑस्कर्स में छाई थी भारत पर बनी यह फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स (Oscars) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में से एक है। ऑस्कर्स के मंच पर भारतीय फिल्में भी अपना दबदबा बना चुकी हैं। एक फिल्म ने तो 8 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया था।
करीब डेढ़ दशक पहले इंडिया पर एक फिल्म बनाई गई थी जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, बल्कि इसने ऑस्कर्स में भी अपनी जगह बनाई। 10 नॉमिनेशंस पाने वाली इस फिल्म ने 8 अवॉर्ड्स जीते थे।
भारत में फिल्म को मिली आलोचना
जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसने दुनियाभर में खूब तारीफें बटोरी थीं, लेकिन भारत में इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म को आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं। कहा गया कि इसमें भारत में गरीबी को गलत तरह से दिखाया गया है। फिल्म का टाइटल भी कंट्रोवर्शियल रहा।
किस पर बनी थी स्लमडॉग मिलियनेयर?
हम बात कर रहे हैं 2008 में आई हिट फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर (Slumdog Millionaire)। यह भारत पर बनी ब्रिटिश ड्रामा थी जिसका निर्देशन डैनी बॉयल ने किया था। फिल्म विकास स्वरूप की लिखी किताब Q & A (2005) पर आधारित थी। फिल्म में देव पटेल, आयुष महेश खाडेकर, तनय हेमंत, फ्रेडा पिंटो, रुबीना अली, तन्वी गणेश, मधुर मित्तल, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, महेश मांजरेकर और इरफान खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
क्या थी स्लमडॉग मिलियनेयर की कहानी?
फिल्म की कहानी एक टीनएज लड़के की होती है जो मुंबई के स्लम एरिया में रहता है। एक रोज उसे कौन बनेगा करोड़पति? में जाने का मौका मिलता है और वह प्रतियोगी बनकर मोटी रकम जीतता है। तभी धोखाधड़ी का शक उसे अतीत में धकेल देता है। फिर वह बताता है कि आखिर उसे इतने कठिन सवालों के जवाब कैसे मालूम होता था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Oscars 2026: भारत में कब और कहां देखें 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स? Priyanka Chopra का होगा बड़ा रोल
ऑस्कर्स में स्लमडॉग मिलियनेयर ने रचा था इतिहास
स्लमडॉग मिलियनेयर ने ऑस्कर्स में डंका बजाया था। इसने 2009 में ऑस्कर्स में कुल 8 अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने दो ऑस्कर्स अपने नाम किए थे।
- बेस्ट पिक्चर
- बेस्ट डायरेक्टर
- बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले
- बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग
- बेस्ट साउंड मिक्सिंग
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
- बेस्ट फिल्म एडिटिंग
ऑस्कर्स के अलावा स्लमडॉग मिलियनेयर ने बाफ्ता में कुल 7 अवॉर्ड्स और गोल्डन ग्लोब में चार अवॉर्ड्स जीते थे। दोनों में ही फिल्म को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला था।