Dhurandhar में इस्तेमाल हुआ 40 साल पुराना पाकिस्तानी गाना, 2 मिनट के सॉन्ग के लिए सिंगर को मिले 45 लाख रुपये
धुरंधर मूवी (Dhurandhar) में एक गाना इस्तेमाल किया गया था जो पाकिस्तानी सिंगर का था। इस हिट ट्रैक के लिए मेकर्स ने सिंगर को मोटी रकम दी थी। ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सॉन्ग के लिए सिंगर ने लिए 45 लाख। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
धुरंधर के गाने पर बजी थीं खूब सीटियां
फिल्म में यूज हुआ 38 साल पुराना गाना
पाक सिंगर को गाने के लिए मिली थी मोटी रकम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर सिर्फ कहानी, किरदार या फिर एक्शंस के लिए ही सुर्खियों में नहीं रही, बल्कि इसके गानों ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। आदित्य धर निर्देशित फिल्म में बॉलीवुड से लेकर बहरीनी सॉन्ग तक शामिल किए गए थे। इस फिल्म में एक गाना पाकिस्तानी भी था।
धुरंधर में रणवीर सिंह पर फिल्माया गया पुराना गाना 'रंभा हो' और अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया बहरीनी गाना FA9LA ने फैंस को क्रेजी कर दिया था। संजय दत्त की एंट्री सॉन्ग पर भी एक गाना 'हवा हवा' बजा था जो खूब चर्चा में रहा। यह गाना 38 साल पुराना है जिसे एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाया है।
धुरंधर में इस्तेमाल हुआ था पाकिस्तानी गाना
यह पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर (Pakistani Singer Hasan Jahangir) हैं जिनका 38 साल पुराना गाना हवा हवा संजय दत्त की एंट्री सीन पर बजता है। करीब 2 मिनट के इस गाने के लिए धुरंधर के मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को 50 हजार डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) दिए थे।
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर छाई Dhurandhar 2, रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई
पाक सिंगर से ली गई थी परमीशन
दरअसल, हाल ही में हसन जहांगीर निदा यासिर होस्टेड ARY डिजिटल रमजान प्रोग्राम शान-ए-सहूर में शामिल हुए। बातचीत के दौरान हसन ने बिग बजट की सुपरहिट फिल्म धुरंधर में 1987 के हिट ट्रैक हवा हवा के शामिल होने का जिक्र किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या गाने के लिए उन्हें पैसे दिए गए तो सिंगर ने कहा-
खबरें और भी
जी हां, मेकर्स ने मुझे 50 हजार डॉलर (45 लाख करीब) दिए। पैसे भी दिए और परमीशन भी ली। पहले कॉपीराइट सिस्टम नहीं था लेकिन अभी जो भी मेरे गाने यूज करता है, वह पहले परमीशन लेता है और पैसे भी देता है। हवा हवा 40 साल पहले आया था। मैंने उसको 1986 में रिकॉर्ड किया था और 1987 में लॉन्च किया था।
Today’s forecast: Hawa mein kuch badlaav hai! 🫣 kyunki The Jinn aka Sanjay Dutt is here 😎💪🏼
— Jio Studios (@jiostudios) January 10, 2026
Book your tickets.
🔗 - https://t.co/XcvO9heEb8#Dhurandhar Ruling Cinemas Worldwide.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol… pic.twitter.com/wmH2iQbBHu
धुरंधर द रिवेंज में भी पुराने गानों का तड़का
धुरंधर की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब धुरंधर द रिवेंज भी 19 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में संजय दत्त, रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में भी पुराने गानों को शामिल किया गया है जिसकी झलक ट्रेलर में ही मिल गई थी।
यह भी पढ़ें- रेट्रो गाने और क्लासिक कव्वालियां बनें म्यूजिक का हिट फॉर्मूला, अब रैप ले रहा जगह; Dhurandhar के नाम नया रिकॉर्ड