Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लॉट्री लग गई! Dhurandhar की टिकट हुई सस्ती, अब बॉक्स ऑफिस पर होगी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई

    Updated: Tue, 06 Jan 2026 03:26 PM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' की कमाई जैसे ही डाउन होने लगी, मेकर्स ने एक नया दांव खेल दिया। कई शहरों में स्पाई थ्रिलर फिल्म का टिकट प्र ...और पढ़ें

    धुरंधर के टिकट प्राइस हुए कम/ फोटो- Instagram

    धुरंधर के टिकट प्राइस हुए कम/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'धुरंधर' के मेकर्स ने खेला स्मार्ट मूवी

    2. बेहद कम हुए फिल्म का टिकट प्राइस

    3. 'धुरंधर' के मेकर्स ने दिया बंपर ऑफर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर को सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है।

    32वें दिन 'धुरंधर' की कमाई में गिरावट आई और सोमवार को फिल्म ने महज 4 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, जैसे ही फिल्म की कमाई में गिरावट आई, मेकर्स ने तुरंत ही बड़ा दांव खेल दिया और फिल्म के टिकट प्राइस कम कर दिए।

    इतने रुपए में देख सकते हैं 'धुरंधर'

    धुरंधर के टिकट प्राइज 300 से ज्यादा के हैं, लेकिन अब फैंस के चेहरे खिल उठेंगे। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने फिल्म धुरंधर के लिए एक दिन का खास टिकट ऑफर घोषित किया है, जहां आज यानी कि 6 जनवरी को कुछ शहरों में फिल्म के टिकट प्राइस कम कर दिए गए हैं। दर्शक महज 199 रुपीज में सिनेमाघरों में स्पाई थ्रिलर फिल्म का आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Worldwide Collection: विदेशों में दंगल का घमंड तोड़ेगी 'धुरंधर', 32 दिनों की कमाई देख हिल जाएंगे सब

    हालांकि, ये ऑफर सिर्फ आज के लिए है। आदित्य धर और जियो हॉटस्टार का 'धुरंधर' के लिए ये एक अच्छा मूव साबित हो सकता है और फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने के पूरे चांसेस हैं।

    WhatsApp Image 2026-01-06 at 2.06.38 PM (1)

    किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'धुरंधर'?

    अगर आपने अभी तक धुरंधर नहीं देखी है, तो बता दें कि फिल्म में अलग-अलग चैप्टर्स दिखाए गए हैं, जिसकी शुरुआत कंधार हाइजैक से होती है और फिर संसद हमले और लियारी में गैंगस्टर का राज अलग-अलग कहानियां फिल्म के दिखाई गई हैं। फिल्म में पाकिस्तान का आतंकी नेटवर्क कैसे काम करता है, इसे पूरी डिटेल्स के साथ दिखाया गया है। इस मूवी में अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    dhurandhar worldwide collection day 11

    सिनेमाघरों से हटने के बाद 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। इस फिल्म का सेकंड पार्ट 'धुरंधर 2' इस साल 19 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म टॉक्सिक से होने वाली है। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Collection Day 32: धुरंधर का खेल खत्म! 32वें दिन हुई सबसे कम कमाई