Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar X Review: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में फायर निकले अक्षय खन्ना, फिल्म देख दर्शक बोले- 'सुपरहिट'

    Updated: Fri, 05 Dec 2025 12:01 PM (IST)

    Dhurandhar X Review: रणवीर सिंह की लेटेस्ट मूवी धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त से सजी फिल्म ध ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह की धुरंधर का एक्स रिव्यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रणवीर सिंह की धुरंधर का एक्स रिव्यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. स्पाई थ्रिलर है रणवीर सिंह की धुरंधर मूवी

    2. रणवीर सिंह की फिल्म आज थिएटर्स में रिलीज

    3. आदित्य धर ने किया है फिल्म का निर्देशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' (Dhurandhar) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पिछले कुछ महीनों से फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। विवाद हुए, आलोचना हुई... मगर दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज बरकरार रहा। अब आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। मॉर्निंग शोज देखने गए दर्शकों को धुरंधर कैसी लगी और क्या यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने लायक है या नहीं, चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

    धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और फिल्म में कई दिग्गज अभिनेताओं की टोली को शामिल किया गया है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में आर माधवन (R Madhavan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर तो काफी जबरदस्त था, अब दर्शकों से जानते हैं कि मूवी कैसी है।

    धुरंधर के डायलॉग्स हैं दमदार

    रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर के डायलॉग्स बहुत ही दमदार हैं। अक्षय खन्ना का रोल भी काफी जबरदस्त है। फिल्म में अभिनेता का एक पोस्टर है जिसमें लिखा है- रहमान डकैत उजैर बलोच। यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, "मैं धुरंधर देख रहा हूं। कहानी और डायलॉग्स बहुत ही पावरफुल हैं।"

    अक्षय खन्ना ने धुरंधर में लगाई आग

    एक यूजर ने लिखा, "धुरंधर बीस्ट मैन है। यह क्रिटिक्स से ज्यादा सही ऑडियंस का हकदार है। नॉर्थ ऑडियंस से सपोर्ट चाहिए। धुरंधर को SRK फैन की तरफ से पूरा सपोर्ट।" एक यूजर ने कहा कि अक्षय खन्ना का कोई जवाब नहीं। वह फिल्म में फायर हैं।

    यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की Dhurandhar की रिलीज के एक से दो महीने बाद आ जाएगा पार्ट 2, फिल्म के एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

    खबरें और भी

     

    धुरंधर होगी सुपरहिट?

    एक यूजर ने तो फिल्म को सुपरहिट बता दिया है। शख्स ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, "धुरंधर का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा और हे भगवान, क्या मूवी है। यह मूवी बनाने के लिए आदित्य धर को सलाम। रणवीर सिंह ऑफिशियली धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। अक्षय खन्ना सबको सरप्राइज देंगे। सुपरहिट।"

     

    कुछ लोगों ने धुरंधर को साढ़े चार रेटिंग दे दी। फिल्म के BGM, स्टोरी, कैरेक्टर, निर्देशन को खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज देख लग रहा है कि पहले दिन यह धांसू ओपनिंग कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Prediction: धुरंधर करेगी सब धुआं-धुआं, ओपनिंग डे पर इतने करोड़ से खोलेगी खाता?