'मैं ये शरीर और दुनिया छोड़...' Diljit Dosanjh की बात सुनकर चौंके फैंस, कनाडा कॉन्सर्ट से वायरल हुआ वीडियो
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मृत्यु और दुनिया छोड़ने की बात कही है। इस बयान से उनके फैंस ...और पढ़ें
-1777799423537_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने हाल ही में 30 अप्रैल को कनाडा के कैलगरी में स्कोटियाबैंक सैडलडोम में परफॉर्म किया। ये उनके ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 (Aura World Tour 2026)का हिस्सा था।
कॉन्सर्ट के कुछ दिनों बाद, कार्यक्रम से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें मृत्यु के बारे में एक चौंकाने वाली बात कही है। वीडियो में दिलजीत कथित तौर पर ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो पहले ही दुनिया छोड़ चुके हैं।' इस वीडियो ने दिलजीत के फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- अमर सिंह चमकीला में लीड रोल निभाने वाला था Dhurandhar 2 का ये एक्टर, बाद में दिलजीत दोसांझ को मिला रोल
क्यों परेशान हैं दिलजीत के फैंस?
दिलजीत दोसांझ के हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि और भी कई बातें चर्चा का विषय बन गई हैं। इस वीडियो में गायक-अभिनेता भीड़ से कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने पिछले दिसंबर में अपने शरीर से बाहर निकलने की कोशिश की थी। इस टिप्पणी ने उनके प्रशंसकों के बीच चिंता और बेचैनी पैदा कर दी है।
-1777799828523.jpg)
वायरल वीडियो में क्या कहते दिखे सिंगर?
वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट के बीच खचाखच भरे स्टेडियम को संबोधित करते नजर आए। परफॉर्मेंस के बीच वह फैंस से पंजाबी में कहते हैं, 'मैं पहले ही इस दुनिया से जा चुका हूं। मुझे मौत से डर नहीं लगता। पिछले दिसंबर में, मैं इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अब इस शरीर को छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम करने हैं। डरने की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ पंजाब का मामला नहीं है। ये है और हमेशा रहेगा। मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। यही सच है। मैं इस स्टेज पर खड़ा हूं, और यही मेरा भगवान है।'
खबरें और भी
View this post on Instagram
दिलजीत को नहीं किसी चीज का डर
दिलजीत दोसांझ ने आगे कहा, 'न तो मुझे मौत का डर है और ना ही किसी के प्रति कोई द्वेष है। मैं सभी से प्यार करता हूं। प्यार, सम्मान और माफी। मैं इसे अपने जीवन में यथासंभव उतारने का प्रयास कर रहा हूं। जो लोग अभी भी मेरे साथ हैं, उनके लिए यही पंजाब का नाम है। मैं पंजाब हूं। आप क्या कहते हैं?'
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ को आखिरी बार बॉर्डर 2 में देखा गया था। सिंगर बहुत जल्द इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म मैं वापस आऊंगा में नजर आएंगे।