Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में बड़ा हंगामा, सिंगर के खिलाफ हुई नारेबाजी; क्या है पूरा मामला?
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Concert) के वैंकूवर कॉन्सर्ट में बवाल मच गया। पंजाबी सिंगर के खिलाफ कॉन्सर्ट में नारेबाजी हुई। जानिए क्या था पूरा मामला। ...और पढ़ें

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हुआ बवाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपना 'Aura-2026' टूर पर हैं। हाल ही में कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी सिंगर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे, लेकिन लाइव म्यूजिक शो के बीच ही हंगामा मच गया।
खबर है कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सिंगर के खिलाफ नारेबाजी की गई। विवाद बढ़ते ही कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया गया।
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा
हुआ यूं कि दिलजीत दोसांझ वैंकूवर में लाइव परफॉर्म कर रहे थे। तभी वैन्यू में खालिस्तानी समर्थक घुस आए और सिंगर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। खबरों की मानें तो विरोध-प्रदर्शन करने वालों के हाथ में खालिस्तान का झंडा था और वे दिलजीत पर आरोप लगा रहे थे कि सिंगर BJP और RSS से जुड़े हुए हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि कॉन्सर्ट में हंगामे के बाद सिक्योरिटी स्टाफ ने खालिस्तानी समर्थक को शांत करने की कोशिश की तो उनसे झड़प हो गई। लाइव शो के दौरान मामला बिगड़ गया था, लेकिन बाद में सिचुएशन को संभाल लिया गया। हालांकि, कहा जा रहा है कि प्रोटेस्टर्स ने धमकी दी है कि वे दिलजीत के शोज में प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: 78 साल पुराना इश्क... दिलजीत दोसांझ संग इम्तियाज का नया अफसाना, रोंगटे खड़े कर देगा टीजर
कब तक टूर पर हैं दिलजीत दोसांझ?
दिलजीत दोसांझ का Aura-2026 टूर 23 अप्रैल से शुरू हुआ था। पहला कॉन्सर्ट वैंकूवर के BC प्लेस स्टेडियम में हुआ। इस टूर का उनका आखिरी शो सैन फ्रांसिस्को में 20 जून को होने वाला है। टूर के बीच सिंगर जिम्मी फॉल्टन के शो द टुनाइट शो में भी नजर आए थे।
दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्में
सिंगिंग के अलावा दिलजीत दोसांझ अभिनय की दुनिया में भी धमाल मचा रहे हैं। आखिरी बार उन्हें बॉर्डर 2 में देखा गया था। वह जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में नजर आएंगे जिसमें नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।