Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बहुत मुश्किल था...' Dino Morea ने बिपाशा बसु संग ब्रेकअप पर की बात, शादी को लेकर दिया बड़ा हिंट

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 12:22 PM (IST)

    साल 2000 के दशक के दौरान बिपाशा बसु और डिनो मोरिया को बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक माना जाता था। दोनों ने राज इश्क है तुमसे और गुनाह जैसी फिल्मों ...और पढ़ें

    डिनो मोरिया ने ब्रेकअप पर किया रिएक्ट (Photo: Instagram)
    डिनो मोरिया ने ब्रेकअप पर किया रिएक्ट (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 49 साल है डिनो मोरिया की उम्र
    2. बिपाशा बसु को डेट कर चुके हैं एक्टर
    3. एक्टर ने रिलेशनशिप किया कंफर्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक टाइम था जब डिनो मोरिया और बिपाशा बसु एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ये कपल बॉलीवुड के फेवरेट बी टाउन कपल्स में से एक था। लेकिन कुछ समय बाद ही इनका ब्रेकअप हो गया था। अब लगभग 23 साल बाद एक्टर ने खुलासा किया है।

    बहुत मुश्किल था बिपाशा के साथ ब्रेकअप

    डिनो मोरिया ने बताया कि बिपाशा बसु के साथ उनका ब्रेकअप बहुत मुश्किल था। दोनों लोग एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और फिर इनमें प्यार हो गया। उन्होंने 1996 में डेट करना शुरू किया था। साल 2002 में फिल्म राज की शूटिंग के दौरान दोनों अलग हो गए। हाल ही में एक इंटरव्यू में डिनो ने बिपाशा के साथ अपने ब्रेकअप को याद किया और स्वीकार किया कि अलग होने का फैसला उन्होंने ही किया था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बिपासा को इस स्थिति से निपटना बहुत मुश्किल लग रहा था और ब्रेकअप के तुरंत बाद राज की शूटिंग करना उनके लिए आसान नहीं था।

    यह भी पढ़ें: Mika-Bipasha Controversy: 'टॉक्सिक लोग...' मीका सिंह के कमेंट के बाद Bipasha Basu ने दिया तगड़ा जवाब

    मुझे बहुत बुरा लग रहा था - डिनो

    डिनो मोरिया ने पिंकविला से कहा,"राज के दौरान में हम अलग हो रहे थे। सच कहूं तो मैं ही बिपाशा से अलग हो रहा था क्योंकि हमारे बीच कुछ मुद्दे थे। इसलिए उसे यह बहुत मुश्किल लग रहा था और मैं उसे हर दिन सेट पर देख रहा था। वह परेशान थी। उस समय मेरे लिए किसी ऐसे व्यक्ति से मिलना बहुत मुश्किल था जिसकी मैं इतनी परवाह करता हूं।"

    दोबारा प्यार में हैं डिनो मोरिया

    डिनो ने आगे कहा, हमने अलग-अलग रास्ता चुन लिया था। हमने कोशिश भी की फिक्स करने की लेकिन हो नहीं रहा था। इस वजह से हमने मूव ऑन करने का फैसला किया। इस इंटरव्यू में एक्टर ने प्यार को लेकर भी बात की। डिनो ने कहा कि हर किसी को प्यार करना चाहिए। आप इस धरती पर प्यार फैलाने के लिए आए हैं। इसी के साथ उन्होंने डेटिंग को लेकर भी एक बड़ा हिंट दिया। जब डिनो से पूछा गया कि क्या आपकी लाइफ में कोई है इस पर एक्टर ने कहा, 'हां हो सकता है। प्यार अच्छा है। आप जितना प्यार बांटोगे, उतना ज्यादा प्यार मिलेगा। हर किसी को अच्छा लगता है कि कोई उसे प्यार करे।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ‘सब कर्मों का फल…’ Bipasha Basu को फिल्म न मिलने पर Mika Singh ने कसा तंज, शेयर किया मनमानी का किस्सा