Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2024: 'सब बाहर दीवाली मना रहे थे और मैं', क्यों अस्पताल में बीता था Priyanka Chopra का बड़ा त्यौहार?

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 06:00 PM (IST)

    ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भले ही पति निक जोनस(Nick Jonas) के साथ विदेश में रहती हों लेकिन वह भारतीय त्यौहारों को धूमधाम से सेलिब्रेट करती ह ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की दीवाली की यादें/ फोटो- Instagram
    प्रियंका चोपड़ा की दीवाली की यादें/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. प्रियंका चोपड़ा ने बताई थी दीवाली की दर्दनाक मेमोरी
    2. जब सब दीवाली मना रहे थे तो अस्पताल में थीं एक्ट्रेस
    3. पिता के जाने के बाद समझ आए फेस्टिवल के मायने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने कदम जमाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। वह सिर्फ इंडिया की ही टॉप एक्ट्रेस नहीं है, बल्कि विदेशी फिल्मों में भी वह मुख्य भूमिका निभाती हैं।

    प्रियंका भले ही इंडिया से दूर पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हों, लेकिन वह भारत में मनाए जाने वाले हर त्यौहार को सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका चोपड़ा की दीवाली से जुड़ी भी कई पुरानी यादें हैं।

    सिटाडेल एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि एक समय उनकी जिंदगी में ऐसा था, जब वह कभी दीवाली जैसे त्यौहारों को बहुत लाइटली लेती थीं, लेकिन अपने पिता के जाने के बाद उन्हें काफी चीजें समझ आईं। चलिए जानते हैं, एक्ट्रेस की दीवाली से जुड़ी वो पुरानी यादें।

    पिता के निधन के बाद इस बात का हुआ था एहसास

    मार्शल्स गुड स्टफ सोशल इवेंट' में टिफनी रीड से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके जीवन में त्यौहारों और अपने परिवार के साथ समय बिताने की वैल्यू कब बढ़ी। एक्ट्रेस ने पुराने इंटरव्यू में कहा था, "मुझे याद भी नहीं कि अपने 20s में मैंने अपनी मां कितने बर्थडे मिस किए और कितनी बार मैंने दीवाली मिस कर दी, क्योंकि मैं यूरोप में काम कर रही हूं और यहां पर दीवाली नहीं मनाई जाती, तो मेरे लिए ये ठीक था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: लंदन के लोकल रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर निकले Priyanka Chopra और निक जोनस, फैंस के साथ सामने आई फोटो

    मैं बस छोड़ देती थी और ज्यादा सोचती नहीं थी, लेकिन ये तब तक हुआ जब तक मैंने अपने पिता को नहीं खोया था। जब मेरे पिता का निधन हुआ, उसके बाद कोई दीवाली नहीं थी, जो मैं उनके साथ मना पाऊं। जब वह बीमार थे, तो वह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।

    Priyanka Chopra- Instagram 

    वह एक ऐसा पल था मेरी जिंदगी का जब मुझे ये एहसास कि जिंदगी बहुत छोटी है और हम कई चीजों के लिए परेशान हैं, जबकि हमारे पास चिंता करने के लिए बहुत कुछ है"।

    दीवाली पर जब अस्पताल में एडमिट थे प्रियंका के पिता

    प्रियंका चोपड़ा ने मेरी कॉम के प्रमोशन के दौरान एक पुराने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि एक दीवाली उनके लिए कितनी दर्दनाक थी, क्योंकि जब सबके घर दिए की रोशनी से जगमगा रहे थे, उस समय वह अपने पिता के साथ अस्पताल में थीं। पीसी ने बताया कि उन्हें कैंसर था, जिसका इलाज यूएस में चल रहा था।

    Priyanka Chopra- Instagram

    दीवाली के उस मौके पर एक्ट्रेस अपने पिता के साथ थीं और बस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रही थीं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के काफी करीब रही हैं। अपने पिता के जाने के बाद उन्होंने अपने हाथ में 'डैडीज लिटिल गर्ल' नाम का टैटू भी बनवा रखा है। प्रियंका चोपड़ा के पिता का निधन 10 जून 2013 में हुआ था।

    यह भी पढ़ें: लंदन में Priyanka Chopra ने फिल्मी अंदाज में मनाया करवा चौथ, ट्रैक सूट में तैयार होकर अनोखे फैशन से लूटी वाहवाही