यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की शादी में ये DJ वाले बाबू मचाएंगे धूम, पार्टी के अंदर का ये राज कर दिया रिवील
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सिन्हा और इकबाल परिवार में पूरी तैयारी हो चुकी है। इस कपल की एक झलक देखने के लिए फैंस ...और पढ़ें

HighLights
- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बनने जा रहे हैं पति-पत्नी
- डीजे गणेश अपने गानों से करेंगे धमाल
- मुंबई के रेस्टोरेंट बास्टियन में लगेगा सितारों का मेला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के लिए आज बेहद खास दिन है। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग बस कुछ ही देर में शादी के रिश्ते में बंधने जा रही हैं। सात साल तक डेटिंग के बाद ये कपल अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहा है।
परिवार वालों और रिश्तेदारों का रामायण में आना-जाना शुरू हो गया है। कुछ ही देर पहने सोनाक्षी सिन्हा को भी अपने पेरेंट्स के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। वहीं अब इस कपल की वेडिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
एक हजार मेहमानों की होगी मेजबानी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 जून को सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी में डीजे गणेश अपने गानों से धूम मचाने वाले हैं। बता दें, डीजे गणेश बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी वेडिंग में शामिल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha Wedding: आज जहीर इकबाल की दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा, शादी से पहले इस हाल में दिखीं एक्ट्रेस
View this post on Instagram
अब मौका है सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी में शामिल होने का। डीजे ने बताया है कि नवविवाहित जोड़ा कथित तौर पर दादर के एक आलीशान रेस्तरां बास्टियन में एक मेहमानों की मेजबानी करेगा।
खबरें और भी
सुबह 4 बजे तक चलेगी पार्टी
इतना ही नहीं आगे उन्होंने बताया है कि ये पार्टी रिसेप्शन सुबह 4 बजे तक चलेगी। डीजे गणेश को हाल ही में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह जैसे साथी बी-टाउन सितारों की शादियों में प्रस्तुत किया गया था। इसके अलावा वो रणदीप हुडा और लिन के रिसेप्शन में भी शामिल थे।
ये स्टार्स आएंगे नजर
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के इस फंक्शन में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, साकिब सलीम शामिल होंगे। इसके अलावा सलमान खान समेत उनका पूरा परिवार, संजय लीला भंसाली समेत कई सेलेब्स शामिल होंगे।
यह भी पढे़ं- Sonakshi-Zaheer Wedding: इस आउटफिट में शादी करेंगी सोनाक्षी! फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे मेहमान