Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha Wedding: आज जहीर इकबाल की दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा, शादी से पहले इस हाल में दिखीं एक्ट्रेस

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 02:27 PM (IST)

    सालों तक अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाए रखने के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह जोड़ा एक निजी समा ...और पढ़ें

    Sonakshi Sinha Wedding ( Photo Credit Instagram)
    Sonakshi Sinha Wedding ( Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. सोनाक्षी और जहीर की रजिस्टर्ड शादी होगी
    2. मुंबई के बास्टियन में होगी कपल की वेडिंग पार्टी
    3. 21 जून को हुई थी सोनाक्षी सिन्हा की मेहंदी सेरेमनी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha Wedding: आखिरकार आज वो दिन आ ही गया, जिसका इंतजार पिछले कुछ दिनों से हर कोई कर रहा था। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी कुछ ही देर में मिस से मिसेज बनने जा रही हैं।

    कहा जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर परिवार वालों की मौजूदगी में मुंबई के रेस्टोरेंट बास्टियन में शादी करेंगे। हालांकि, शादी से पहले होने वाली दुल्हन की एक झलक मीडिया में वायरल हो रही है, जिसे देख सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान हो रहे हैं।

    शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा का लुक

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपनी शादी को लेकर बेहद खुश हैं। ऐसे में शादी से पहले उनकी एक झलक वायरल हो रही है। दरअसल, कुछ ही देर पहले अभिनेत्री ने अपने घर रामायण की बिल्डिंग में जाती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने ब्लू जींस और व्हाइट टॉप पहना हुआ था। एक्ट्रेस के चेहरे पर शादी की खुशी साफ-साफ नजर आई। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    यह भी पढे़ं- Sonakshi Sinha Wedding: 'मल्लिकाजान' मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी को दिया खास तोहफा, सुर्खियों में छाया ये वीडियो

    फैंस कर रहे कमेंट्स

    सोनाक्षी को देख फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं आपके लिए बहुत खुश हूं सोनाक्षी। दूसरे यूजर ने लिखा- फाइनली सब सही हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत-बहुत बधाई आपको। इसके अलावा भी अन्य लोगों ने एक्ट्रेस को बधाई दी है। 

    खबरें और भी

    सोनाक्षी और जहीर की होगी कोर्ट मैरिज 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आज यानी 23 जून को मुंबई के बास्टियन में होस्ट किया जाएगा, जो रात को 8 बजे तक शुरू होगा। इससे पहले एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई थी। जो 21 जून को रामायण में हुई थी। इस मौके पर सोनाक्षी के माता-पिता, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी शामिल हुए थे।

    यह भी पढे़ं- दुबई में बैचलर पार्टी कर मुंबई लौटे Zaheer Iqbal, तीन दिन बाद Sonakshi Sinha के बनेंगे हमसफर