Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha Wedding: 'मल्लिकाजान' मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी को दिया खास तोहफा, सुर्खियों में छाया ये वीडियो

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 07:59 AM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बॉलीवुड की सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल नहीं पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जहीर इकबाल के साथ शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा
    2. आज ही है एक्ट्रेस का वेडिंग रिसेप्शन
    3. सोनाक्षी के लिए मनीषा कोइराला ने भिजवाया तोहफा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। आज एक्ट्रेस की सिविल यानी रजिस्टर्ड मैरिज होगी। इसके बाद शाम को ही वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। सोनाक्षी को जहीर की दुल्हन बनता देखने के लिए उनके फैंस एक्साइटेड हैं। इस बीच एक्ट्रेस को उनकी 'मल्लिकाजान' मनीषा कोइराला की ओर से खास गिफ्ट मिला है। 

    'हीरामंडी' सीरीज में किया है काम

    सोनाक्षी सिन्हा ने मनीषा कोइराला के साथ 'हीरामंडी' सीरीज में काम किया है। दोनों को उनकी अपनी-अपनी परफॉर्मेंस के लिए लोगों से तारीफें मिलीं। सोनाक्षी की कई ओकेजन पर मनीषा के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। अब मनीषा ने शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी के लिए बड़ा सा गिफ्ट और फ्लावर्स भेजे हैं। 'मल्लिकाजान' के गिफ्ट का ये वीडियो सुर्खियों में बना है।

    मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी को तोहफे में क्या दिया है, इसकी जानकारी तो अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन एक्ट्रेस को उनकी तरफ से कोई बड़ा गिफ्ट ही मिला है। 

    यह भी पढ़ें: 23 जून को Sonakshi Sinha की शादी नहीं, बल्कि होगा ये फंक्शन! शत्रुघ्न सिन्हा बोले- परिवार में कुछ तनाव...

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    शादी के बाद धर्म परिवर्तन करेंगी सोनाक्षी?

    इससे पहले सोनाक्षी के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने बताया था कि सोनाक्षी शादी (Sonakshi Sinha Wedding) के बाद धर्म परिवर्तन करेंगी या नहीं। उन्होंने कहा था कि शादी न तो हिंदू रिवाज से होगी, न मुस्लिम रिवाज से। ये रिश्ता दो दिलों का मिलन है। इसका धर्म से कोई लेना देना नहीं। उन्होंने कहा था कि कपल रजिस्टर्ड मैरिज करेगा।

    इन लोगों को मिला फंक्शन का न्योता

    खबर है कि सोनाक्षी ने वेडिंग रिसेप्शन पार्टी के लिए बी टाउन के कई सेलेब्स को न्योता दिया है। उनके फंक्शन में सलमान खान और उनका परिवार, हीरामंडी की कास्ट सहित बी टाउन के कई सेलेब्स शामिल होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: धर्म बदलेंगी Sonakshi Sinha? एक्ट्रेस के होने वाले ससुर ने बताया किस रीति-रिवाज से होगी जहीर संग शादी