Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धर्म बदलेंगी Sonakshi Sinha? एक्ट्रेस के होने वाले ससुर ने बताया किस रीति-रिवाज से होगी जहीर संग शादी

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 04:08 PM (IST)

    बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री एक्टर जहीर इकबाल की ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा शादी को लेकर चर्चा में
    2. जहीर इकबाल की दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी
    3. शादी के बाद धर्म परिवर्तन पर बोले इकबाल रतनसी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल जल्द ही एक दूसरे के होने वाले हैं। कपल की शादी को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट है। सोनाक्षी की वेडिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट पर फैंस ने नजरें बनाए रखी हैं। इस बीच एक्ट्रेस के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने सोनाक्षी के शादी के बाद इस्लाम धर्म में परिवर्तन करने को लेकर अपनी बात रखी है। 

    सोनाक्षी की शादी पर आया अपडेट

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी (Sonakshi-Zaheer Wedding Update) का फैसला किया। हालांकि, उनकी मैरिज किस रीति-रिवाज से होगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया था। कपल को जल्द से जल्द दूल्हा-दुल्हन बनते देखने के लिए उनके फैंस एक्साइटेड हैं। इस बीच सोनाक्षी के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने बताया है कि कपल किस तरह से शादी करेगा। 

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Zaheer Wedding: दुल्हन की तरह सजा सोनाक्षी सिन्हा का घर 'रामायणा', वायरल हुआ वीडियो

    किस रीति-रिवाज से होगी शादी?

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इकबाल रतनसी ने कहा है कि सोनाक्षी और जहीर न हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे, न ही मुस्लिम रीति-रिवाज से। कपल सिविल मैरिज करेगा।

    धर्म परिवर्तन करेंगी सोनाक्षी?

    फैंस के मन में इस बात को लेकर सवाल हैं कि क्या सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लेंगी। इस पर इकबाल रतनसी ने कहा कि एक्ट्रेस शादी के बाद कन्वर्ट नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि जहीर और सोनाक्षी का रिलेशन दिल का रिश्ता है और धर्म का इसमें कोई काम नहीं है। 

    बता दें कि इसके पहले खबरें थीं कि सोनाक्षी की शादी से उनकी फैमिली खुश नहीं है। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने इन अटकलों पर पूर्णविराम लगाते हुए कहा कि सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार है। वह 23 जून की शाम वेडिंग रिसेप्शन में जरूर शामिल होंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 23 जून को Sonakshi Sinha की शादी नहीं, बल्कि होगा ये फंक्शन! शत्रुघ्न सिन्हा बोले- परिवार में कुछ तनाव...