यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दुल्हन' Sonakshi Sinha ने शादी से पहले 'रामायणा' में मां संग किया पूजा-पाठ, वेडिंग ड्रेस की दिखी झलक
Sonakshi Sinha कल दुल्हन बनने जा रही हैं। सालों से अपनी अदाकारी दिखा रहीं सोनाक्षी लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपनी जिंदगी ...और पढ़ें

HighLights
- 23 जून को होगा सोनाक्षी-जहीर का वेडिंग रिसेप्शन
- सोनाक्षी-जहीर ने फिल्म डबल एक्सएल में किया काम
- सोनाक्षी सिन्हा की शादी की रस्में हो चुकी हैं शुरू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Wedding) ने पिछले महीने ही हीरामंडी में अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया था। फरीदन और रेहाना के किरदार से लाइमलाइट बटोरने के तुरंत बाद अब वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की पत्नी बनने वाली हैं। दोनों एक-दूसरे को पिछले 7 सालों से डेट कर रहे हैं। साथ में फिल्म डबल एक्सएल में भी काम किया। अब दोनों ने साथ में जिंदगी बिताने का फैसला किया है। दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के घर पर हुई पूजा
21 जून से ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। शुक्रवार को होने वाली दुल्हन की मेहंदी थी और अब उनके घर पर पूजा रखी गई है। सोनाक्षी के घर रामायणा में शादी से एक दिन पहले पूजा रखी गई।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Zaheer Wedding: दुल्हन की तरह सजा सोनाक्षी सिन्हा का घर 'रामायणा', वायरल हुआ वीडियो
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायणा से एक वीडियो सामने आया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि उनके घर पर पूजा हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम पाठ करती दिख रही हैं। वीडियो देख यूजर्स कह रहे हैं कि मां के बगल में होने वाली दुल्हन भी बैठी हैं, जिनकी हल्की से झलक कैमरे में कैद हुई।
खबरें और भी
सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग आउटफिट
रामायणा के घर के बाहर से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें होने वाली दुल्हन के वेडिंग आउटफिट की झलक देखी गई। क्लिप में देखा जा सकता है कि गाड़ी से शादी के लिए कई सारे आउटफिट निकाले गये। एक आउटफिट पीच कलर का है, एक बेज कलर की शेरवानी है और एक स्काई ब्लू कलर का भी आउटफिट है।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कोर्ट मैरिज के बाद 23 जून को वेडिंग रिसेप्शन होगा, जो मुंबई के बास्टियन में होस्ट किया जाएगा। खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने इसका खुलासा किया था।