Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi-Zaheer Wedding: इस आउटफिट में शादी करेंगी सोनाक्षी! फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे मेहमान

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 02:25 PM (GMT+05:30)

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपने सपनों के राजकुमार जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की मिसेज बन जाएंगी। एक्ट्रेस न तो निकाह करेंगी और न ही सात फेरे ल ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ( फाइल फोटो )
    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ( फाइल फोटो )

    HighLights

    1. आज ऑफिशियली मिसेज इकबाल बन जाएंगी सोनाक्षी
    2. आज ही होगा वेडिंग रिसेप्शन
    3. फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे मेहमान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की लाइफ में वो दिन आ चुका है, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। एक्ट्रेस की शादी से जुड़े फंक्शन को लेकर अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं। सोनाक्षी, जहीर की बेगम बनने के लिए तैयार हैं। 

    वेडिंग फंक्शन के लिए पहुंचे मेहमान

    बी टाउन का ये खूबसूरत कपल रजिस्टर्ड मैरिज (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding) के जरिये शादी करेगा। इसके बाद आज शाम को ही लैविश वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होगी। सोनाक्षी की शादी के फंक्शन्स का हिस्सा बनने के लिए मेहमानों का आगमन हो चुका है। कुछ गेस्ट पहुंच चुके हैं और कुछ का आना बाकी है। इसके साथ ही पूनम सिन्हा का भी वीडियो सामने आया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    यह भी पढ़ें: धर्म बदलेंगी Sonakshi Sinha? एक्ट्रेस के होने वाले ससुर ने बताया किस रीति-रिवाज से होगी जहीर संग शादी

    शादी में सोनाक्षी पहनेंगी ये ड्रेस

    सोनाक्षी सिन्हा की ड्रेस की भी एक झलक भी सामने आई, जिसे उनकी वेडिंग ड्रेस बताया गया है। एक्ट्रेस अब से कुछ ही देर में क्या पहनकर जहीर की दुल्हन के रूप में सामने आ सकती हैं। ये ड्रेस ऑफ व्हाइट और क्रीम के शेड में है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    कपल को मिले ये तोहफे

    22 जून को 'रामायण' में छोटी सी पूजा रखी गई थी, जो कि इस फंक्शन का ही हिस्सा था। वहीं, कपल को उनके चहेते लोगों की तरफ से कुछ गिफ्ट्स भी मिले हैं। मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी के लिए फ्लावर्स और बड़ा सा तोहफा भिजवाया। उधर, रमेश तौरानी की तरफ से जहीर इकबाल के लिए फ्लावर्स भेजे गए हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    सामने आए वीडियो में फ्लावर्स के साथ ही उसमें शैंपेन की बॉटल भी नजर आ रही है। 

    यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha Wedding: 'मल्लिकाजान' मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी को दिया खास तोहफा, सुर्खियों में छाया ये वीडियो