Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alif Laila: दूरदर्शन का पॉपुलर सीरियल की कहानी, देखिए 30 साल में कितना बदल गए आपके चहेते सितारे

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 05:45 PM (IST)

    अलिफ लैला की शुरुआत साल 1993 में हुई थी। जादुई स्टोरी लाइन की वजह से सीरीयल को दर्शकों से खूब प्यार मिला। अलिफ लैला- अरेबियन नाइट्स को रामानंद सागर के ...और पढ़ें

    अलिफ लैला की कास्ट और उनके किरदार
    अलिफ लैला की कास्ट और उनके किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में दूरदर्शन पर कई ऐसे सीरियल आते थे जिन्हें दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं। शक्तिमान, चंद्रकांता, आहट, फ्लॉप शो उन्हीं में से एक हैं। आज आपको उसी दौर के एक ऐसे ही सीरियल के बारे में बताएंगे जिसका नाम है अलिफ-लैला। इस शो की कहानी एक किताब 'वन थाउसैंड ऐंड वन नाइट्स'पर आधारित थी, जिसको 'अरेबियन नाइट्स' भी कहा जाता है।

    कब शुरू हुआ था सीरियल

    अलिफ-लैला साल 1993 में शुरू हुआ था। रामायण के निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने इस धारावाहिक का डायरेक्शन किया था। ये एक काल्पनिक कहानी वाला शो था जिसमें एक ऐसे राजा की कहानी को दिखाया गया,जो एक-एक कर के अपनी पत्नियों को मार डालता है। जिन्न जिन्ना और जादू आदि की कहानियों की वजह से ये शो काफी ज्यादा फेमस हुआ।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ Shaktimaan ही नहीं, 90 के दशक में Alif Laila ने भी दूरदर्शन पर जमकर मचाया था तहलका

    कौन-कौन लोग थे शो का हिस्सा

    शो की स्टार कास्ट की बात की जाए तो उमसें सीमा कंवल, शहनवाज प्रधान, दामिनी के शेट्टी, पिंकी पारिख, गिरिजा शंकर और अंकित अरोरा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद रहे। शो 1993 से लेकर 1997 तक चला था और इसके 143 एपिसोड्स दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुए थे।

    साल 1993 से लेकर आज तक इस शो को टेलीकास्ट हुए 30 साल हो गए हैं। तब से लेकर अब तक आपके फेवरेट सितारे कितना बदल गए हैं और वो आज क्या कर रहे हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

    खबरें और भी

    दामिनी कंवल

    दामिनी कंवल ने अलिफ लैला में रानी शहरजाद का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो सीरियल श्री कृष्ण में यशोदा मईया के रोल में नजर आईं। दामिनी कंवल का पहले नाम सीमा कंवल था।

    शहनवाज प्रधान

    शहनवाज प्रधान ने 'अलिफ लैला' में सबको हैरान ही कर दिया था। उन्होंने इसमें सिंदबाद समेत कई और किरदार निभाए थे, जिनमें वजीर से लेकर चोर अली बाबा तक शामिल हैं।

    गिरजा शंकर

    गिरिजा शंकर एक भारतीय अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक भी हैं और वे टेलीविजन धारावाहिकों जैसे 'महाभारत' में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय हैं। अलिफ लैला में उन्होंने राजा शहरयार का किरदार निभाया था।

    नवदीप सिंह

    नवदीप सिंह एक भारतीय फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म ऐनएच 10 के लिए जाने जाते हैं। नवदीप ने अलिफ लैला में अलादीन का किरदार निभाया था।

    पापिया सेनगुप्ता

    पापिया सेनगुप्ता एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने अलिफ लैला में रानी गुलफशा का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो प्यार की एक कहानी, सावधान इंडिया और फियर फाइल्स के कई एपिसोड्स में भी आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: 'श्रीमान श्रीमती' के 'केशु' बन जतिन कनकिया ने किया था लोटपोट, दूरदर्शन के इन कलाकारों को भी नहीं भूल पाए लोग