Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2 की सक्सेस के बीच सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ लंच डेट पर निकलीं अनन्या पांडे, वीडियो हुआ वायरल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 05:34 PM (IST)

    Dream girl 2 actress Ananya Pandey Video अनन्या पांडे नेड्रीम गर्ल 2 की सेंचुरी पूरी करने की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए एक पोस्ट शेयर कर बताया कि य ...और पढ़ें

    Dream girl 2 actress Ananya Pandey Instagram Image
    Dream girl 2 actress Ananya Pandey Instagram Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। ड्रीम गर्ल 2 अनन्या पांडे के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। हाल ही में फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। ड्रीम गर्ल 2 के बॉक्स ऑफिस पर इस ड्रीम रन से एक्ट्रेस सातवें आसमान पर हैं।

    अनन्या पांडे ने इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए एक पोस्ट शेयर कर बताया कि ये उनकी पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुईं।

    यह भी पढ़ें- Dream Girl 2 Box Office Day 19: जवान की आंधी में ड्रीम गर्ल 2 ने मारी बाजी, गिरते बिजनेस के बीच जड़ दिया शतक

    वीडियो हुआ वायरल

    अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीनों साथ में एक रेस्ट्रॉन्ट के अंदर जाते हुए नजर आईं। अनन्या पांडे ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट और बॉडी हगिंग टी-शर्ट पहने कैजुअल लुक में दिखाई दी। वहीं, सुहाना खान व्हाइट कलर की शॉट ड्रेस पहने सिंपल लुक में बेहद प्यारी लगीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    स्टाइलिश लुक में आईं नजर

    शनाया कपूर ने भी अपने फ्रेंड्स को फॉलो करते हुए ब्लू कलर की स्पैगेटी शॉट ड्रेस कैरी की। बालों का बन बनाए और ब्लैक चश्में के साथ शनाया स्टाइलिश लगी। तीनों साथ में कार से उतरी और बिना रुके आगे बढ़ गई। हालांकि, पैपराजी ने इन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dream Girl 2 Box Office Day 7: गदर 2 के बराबर बिजनेस कर रही है ड्रीम गर्ल 2, एक हफ्ते में कमा डाले इतने करोड़

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अनन्या की फिल्म ने कमाए 100 करोड़

    ड्रीम गर्ल 2 की बात करें तो फिल्म में अनन्या पांडे ने फीमेल लीड पूजा का किरदार निभाया है। वहीं, आयुष्मान खुराना ने परम और पूजा का रोल निभाया है। ड्रीम गर्ल 2 में दोनों की जोड़ी को मिक्स रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फिल्म दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही है। रिलीज के 19 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां देखें ड्रीम गर्ल 2 का अब तक का बिजनेस...

    • 1 दिन- 10.69 करोड़

  • 2 दिन- 14.02 करोड़

  • 3 दिन- 16.00 करोड़

  • 4 दिन- 5.42 करोड़

  • 5 दिन- 5.87 करोड़

  • 6 दिन- 7.50 करोड़

  • 7 दिन- 7.50 करोड़

  • 8 दिन- 4.70 करोड़

  • 9 दिन- 6.36 करोड़

  • 10 दिन- 8.10 करोड़

  • 11 दिन- 2.80 करोड़

  • 12 दिन- 3.00 करोड़

  • 13 दिन- 2.73 करोड़

  • 14 दिन- 1.00 करोड़

  • 15 दिन- 0.09 करोड़

  • 16 दिन- 1.35 करोड़

  • 17 दिन- 1.50 करोड़

  • 18 दिन- 0.60 करोड़

  • 19 दिन- 0.55  करोड़
  • लाइफटाइम कलेक्शन- 100.56 करोड़