Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सांस लेने में दिक्कत होने पर Mohanlal अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने दी भीड़ से बचने की सलाह

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 12:22 PM (IST)

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार 64 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने ...और पढ़ें

    मलयालम अभिनेता मोहनलाल अस्पताल में भर्ती/ फोटो- Instagram
    मलयालम अभिनेता मोहनलाल अस्पताल में भर्ती/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मलयालम अभिनेता मोहनलाल की बिगड़ी तबीयत
    2. कोच्चि के अस्पताल में भर्ती हैं सुपरस्टार मोहनलाल
    3. सांस लेने में मोहनलाल को हो रही थी तकलीफ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम-फुटबॉल और देवदूथम जैसी फिल्मों से ऑडियंस का मनोरंजन करने वाले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 64 वर्षीय मलयालम अभिनेता को कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही कोच्चि के एक अस्पताल ले जाया गया और जहां उनक इलाज किया गया। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और अपने पसंदीदा अभिनेता के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। 

    डॉक्टर ने दी पांच दिन तक रेस्ट करने की सलाह

    समाचार एजेंसी एएनआई की एक खबर के मुताबिक, अस्पताल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी शेयर की गई है। 

    यह भी पढ़ें: मोहनलाल के बाद Allu Arjun ने वायनाड पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, दान किए 25 लाख रुपये

    बताया जा रहा है कि उन्हें ' वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन' हुआ है।अमृता हॉस्पिटल ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि,

    "64 साल के मोहनलाल की जांच की गई है। उन्हें काफी तेज बुखार, सांस की प्रॉब्लम और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत है, जो कि वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के संकेत है। उन्हें पांच दिनों तक भीड़ वाली जगहों पर ना जाने और आराम करने की सलाह दी गई है। हालांकि, वह अपने घर पर हैं या अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    बतौर निर्देशक करने जा रहे हैं शुरुआत

    मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने अभिनय से आजतक तो फैंस का दिल जीता ही है, लेकिन अब वह एक और जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। मोहनलाल फिल्म 'बैरोज' से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

    साल 2019 में उन्होंने अपनी इस फिल्म की घोषणा की थी, जो इस साल 3 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वह मूवी का निर्देशन करने के साथ-साथ इसमें अभिनय भी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म 'एल2: एम्पुरान' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

    यह भी पढ़ें: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे अभिनेता Mohanlal, किया 3 करोड़ रुपये की मदद का एलान

    खबरें और भी