यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Durga Puja 2023: रानी मुखर्जी से कियारा आडवाणी तक, सज-धजकर दुर्गा पूजा में पहुंचीं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां
Durga Puja 2023 देश के कोने-कोने में बड़ी धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी दुर्गा पूजा पंडाल में माता रानी का आशीर्व ...और पढ़ें

HighLights
- रानी मुखर्जी ने हेमा और एशा के साथ लिए मां दुर्गा के दर्शन
- दुर्गा पूजा में कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा
- काजोल के साथ दिखीं अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन बेटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Durga Puja 2023: मनोरंजन से जुड़े सितारे हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। गणेश चतुर्थी के बाद अब मायानगरी मुंबई में दुर्गा पूजा की धूम है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते पंडाल में नजर आए। काजोल से लेकर रानी मुखर्जी तक कई अभिनेत्रियों को सप्तमी के मौके पर दुर्गा पूजा में पहुंचीं।
दुर्गा पूजा में बेटे संग पहुंचीं काजोल
बंगाली ब्यूटी काजोल (Kajol) हर साल बहुत धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करती हैं। सप्तमी के मौके पर काजोल को बेटे युग के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में देखा गया। वह पिंक कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
गोल्डन साड़ी में रानी मुखर्जी ने ढहाया कहर
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), काजोल की कजिन हैं। दोनों बहनें दुर्गा पूजा में अक्सर साथ नजर आती हैं। इस बार भी रानी दुर्गा पूजा में नजर आईं। गोल्डन कलर की साड़ी में रानी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने चोकर सेट, बंगाली कंगन और हेयर बन से अपने लुक को पूरा किया था।
यह भी पढ़ें- Kajol Video: दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच काजोल ने लिया मां का आशीर्वाद, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक
हेमा मालिनी ने बेटी के साथ किए मां दुर्गा के दर्शन
'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी (Hema Malini) और एशा देओल (Esha Deol) भी दुर्गा पूजा में नजर आईं। दोनों ने रानी मुखर्जी के साथ फोटो खिंचवाई। पर्पल कलर की साड़ी में हमेशा की तरह हेमा मालिनी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, एशा गोल्डन साड़ी में मां की तरह हसीन दिख रही थीं।
खबरें और भी
भक्ति में डूबीं कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। वह मां दुर्गा का आशीर्वाद लेती दिखाई दीं। एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सलवार-सूट में बहुत खूबसूरत लगीं। एक्ट्रेस खुले बाल, झुमके और कम मेकअप में बहुत प्यारी लग रही थीं। सिंपल लुक में कियारा ने दुर्गा पूजा के सामने पोज दिया।
काजोल के साथ दिखीं अजय देवगन की रील बेटी
अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन बेटी इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और उनके पति वत्सल सेठ (Vatsal Sheth) काजोल के साथ दुर्गा पूजा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आए। ग्रीन कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में हसबैंड-वाइफ बहुत प्यारे लग रहे थे।