Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ed Westwick की दुल्हन बनीं Amy Jackson, कपल ने शेयर की वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 07:46 PM (IST)

    एमी जैक्सन आखिरकार दुल्हनिया बन ही गई। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एड वेस्टविक (Ed Westwick) के साथ शादी रचा ली है। इस कपल ने 25 अगस्त को ...और पढ़ें

    एमी जैक्सन और एड वेस्टविक की शादी (फोटो इंस्टाग्राम)
    एमी जैक्सन और एड वेस्टविक की शादी (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. एमी जैक्सन और एड वेस्टविक दो साल से कर रहे थे डेट
    2. कपल ने परिवार वालों की मौजूदगी में की शादी
    3. एमी और एड ने इटली में की व्हाइट वेडिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और विदेशी मॉडल एमी जैक्सन काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह पिछले 2 सालों से अभिनेता एड वेस्टविक को डेट कर रही हैं, लेकिन इस साल में इस कपल ने अपने रिश्ते को फैंस के साथ साझा किया था। दोनों ने नए साल के मौके पर एक-दूसरे के साथ सगाई की थी और इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की थी। सगाई के अब ये कपल शादी के बंधन में बंध गया है।

    पति-पत्नी बने एमी और एड

    एमी जैक्सन सबसे खूबसूरत डीवाओं में से एक है। ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री ने कई सालों तक हिंदी और साउथ भाषा की फिल्मों में काम करती नजर आई हैं।

    यह भी पढ़ें- Amy Jackson ने बेटे और मंगेतर संग सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

    इटली में कपल ने की शादी 

    एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने परिवार वालों की मौजूदगी में इटली में शादी रचाई है। इस फोटो में एमी व्हाइट कलर के गाउन में नजर आ रही हैं, जिसपर बारिक धागों से काम किया गया है। तो वहीं एड ब्लैक एंड व्हाइट  पैंटसूट में नजर आ रहे हैं। 

    कपल ने की थी बैचलरेट पार्टी

    शादी से पहले इस कपल ने बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की थी। बीते दिन उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज भी शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा था, "चलो शादी करते हैं।" 

    एक बेटे की मां हैं एमी  

    बता दें, एमी ने इससे पहले बिजनेसमैन जॉर्ज पायनिट्टू को डेट किया था। दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन शादी नहीं की थी। वह काफी दिनों तक जॉर्ज के साथ लिव-इन रह रही थीं। एमी साल 2019 में जॉर्ज के बच्चे की मां बनी थीं। उनका बेटा पांच साल हो चुका हैं। 

    एमी की बॉलीवुड फिल्में

    एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करे तो उन्होंने 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' जैसे फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह 'मिशन: चैप्टर 1' में नजर आई थीं। एक्ट्रेस जल्द विद्युत जामवाल की 'क्रैक' में भी नजर आने वाली हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'गॉसिप गर्ल' एक्टर Ed Westwick की दुल्हनिया बनने को तैयार Amy Jackson, शादी से पहले रोमांस में डूबा कपल