Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गॉसिप गर्ल' एक्टर Ed Westwick की दुल्हनिया बनने को तैयार Amy Jackson, शादी से पहले रोमांस में डूबा कपल

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 04:17 PM (IST)

    जानी-मानी अभिनेत्री एमी जैक्सन (Amy Jackson) दुल्हनिया बनने जा रही हैं। कुछ दिनों से एक्ट्रेस की शादी की चर्चा हो रही थी। फाइनली अब वह लॉन्ग टाइम ब्वॉ ...और पढ़ें

    इटली में शादी करेंगे एमी जैक्सन और एड वेस्टविक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    इटली में शादी करेंगे एमी जैक्सन और एड वेस्टविक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. इटली में एड वेस्टविक संग शादी करेंगी एमी जैक्सन
    2. एमी ने प्राइवेट जेट में सेलिब्रेट की थी बैचलरेट पार्टी
    3. एमी जैक्सन के पति एड वेस्टविक हैं इंग्लिश एक्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दीवाना था और सिंह इज ब्लिंग समेत कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एमी जैक्सन (Amy Jackson) अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह पिछले 2 सालों से एड वेस्टविक (Ed Westwick) के साथ अपने रिलेशनशिप के लिए चर्चा में हैं। दोनों ने इसी साल जनवरी में एक-दूसरे के साथ सगाई की थी। अब वह दोनों शादी के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं।

    एमी जैक्सन और एड वेस्टविक इटली में शादी रचाने जा रहे हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस ने प्राइवेट जेट में अपनी बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की थी। बीते दिन उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज भी शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा था, "चलो शादी करते हैं।" इसी पोस्ट से साफ हो गया था कि वह दुल्हन बनने के लिए एकदम तैयार हैं। अब वेडिंग फंक्शन से एड वेस्टविक ने फोटोज शेयर की हैं।

    प्राइवेट जेट में एमी और एड का खूबसूरत मोमेंट 

    गॉसिप गर्ल फेम एक्टर एड वेस्टविक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होने वाली पत्नी और फैमिली के साथ प्राइवेट जेट और वेन्यू की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में एमी अपने बेटे और एड के साथ प्राइवेट जेट में फोटोज क्लिक कराती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह प्राइवेट जेट में एड को लिप-लॉक कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Amy Jackson ने इंगेजमेंट डिनर पार्टी में जमाया रंग, मंगेतर एड के साथ रोमांटिक डांस से लूटी महफिल, देखें फोटोज

    दुल्हन के जोड़े में दिखीं एमी जैक्सन

    प्राइवेट जेट के अलावा एड वेस्टविक ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें होने वाली दुल्हन व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह मिनी व्हाइट ब्राइडल ड्रेस में कमाल की दिख रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें अपने होने वाले पति को लिप-लॉक करते हुए देखा जा सकता है। एक और तस्वीर में वह मिरर सेल्फी के लिए रोमांटिक पोज दे रहे हैं। कुछ वीडियोज में वह अपने बेटे और परिवार के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ed Westwick (@edwestwick)

    फोटोज के साथ एड वेस्टविक ने कैप्शन में लिखा, "चलो शादी कर लेते हैं बेबी। आपको अपना इंस्टाग्राम हैंडल बदलना होगा एमी जैक्सन। हमने अपने परिवार और शादी की पार्टी का स्वागत करने के लिए एक छोटी सी चिल्ड पिज्जा और पास्ता नाइट रखी है। तापमान एकदम सही है, माहौल बढ़िया है। चलो चलते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Amy Jackson Engagement: एमी जैक्सन ने ब्वॉयफ्रेंड Ed Westwick संग स्विट्जरलैंड में की सगाई, ड्रीमी फोटोज वायरल