Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanam Teri Kasam का रिकॉर्ड तोड़ेगी Emraan Hashmi की ये दो फिल्में, थिएटर्स में दोबारा हो रही हैं रिलीज

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 04:32 PM (IST)

    बॉक्स ऑफिस पर सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam Re Release) की सुनामी के बाद अब बॉलीवुड की एक क्लासिक कल्ट मूवी के दोबारा रिलीज होने की चर्चा हो रही है। ...और पढ़ें

    इमरान हाशमी की ये दो फिल्में हो सकती री-रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    इमरान हाशमी की ये दो फिल्में हो सकती री-रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 7 फरवरी को री-रिलीज हुई थी सनम तेरी कसम
    2. फ्लॉप फिल्म को दोबारा रिलीज करने की उठी मांग
    3. इमरान हाशमी की दो फिल्में हो सकती हैं दोबारा रिलीज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस का गणित दर्शकों के टेस्ट के अनुसार बदल रहा है। नई फिल्मों का बंटाधार हो रहा है और पुरानी फिल्में जो फ्लॉप हो चुकी थीं, वो अब री-रिलीज में धमाल मचा रही हैं। बीते कुछ समय से सिनेमाघरों में बी-टाउन की क्लासिक कल्ट मूवीज को रिलीज किया जा रहा है। इन दिनों थिएटर्स में सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) का जादू चल रहा है।

    साल 2016 में जब सनम तेरी कसम रिलीज हुई थी, तब यह फिल्म सुपरफ्लॉप हुई थी। 9 साल बाद हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म धमाल मचा रही है। मात्र चार दिन में इसने 16 करोड़ रुपये के पार कलेक्शन कर लिया है और कमाई का ये सिलसिला अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चर्चा हो रही है कि सनम तेरी कसम के बाद इमरान हाशमी की दो फिल्में री-रिलीज में बॉक्स ऑफिस का तापमान बढ़ाएंगी।

    इमरान हाशमी की फिल्में होंगी री-रिलीज?

    इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के करियर की दो बेहतरीन फिल्में हैं, जिनके री-रिलीज की चर्चा हो रही है- एक फिल्म है आवारापन (Awarapan) और दूसरा है जन्नत। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जनता की भारी मांग को देखते हुए इमरान हाशमी की ये दो फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- न Vicky Kaushal, ना हर्षवर्धन राणे..., ये एक्टर बनने वाला था Sanam Teri Kasam का 'इंदर', इस वजह से कटा पत्ता

    Awarapan

    Emraan Hashmi - Shriya Saran in Awarapan - IMDb

    फ्लॉप थी आवारापन

    बात करें इमरान हाशमी की इन फिल्मों के बारे में तो आवारापन एक क्लासिक कल्ट मूवी है, जो रिलीज के वक्त फ्लॉप साबित हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी आवारापन एक ट्रैजिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में श्रिया सरन थीं। इस फिल्म ने रिलीज के वक्त सिर्फ 7.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, टीवी पर प्रीमियर होने के बाद इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ी थी।

    खबरें और भी

    जन्नत मूवी हुई थी सुपरहिट

    वहीं, इमरान हाशमी की दूसरी फिल्म जन्नत भी री-रिलीज हो सकती है। कुणाल देशमुख निर्देशित फिल्म जन्नत सुपरहिट साबित हुई थी। क्राइम और रोमांस के बीच फंसी इस फिल्म का क्रेज आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। इसने 2008 में 30 करोड़ रुपये के करीब लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इसमें इमरान के साथ सोनम चौहान लीड रोल में थीं।

    यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam: 215 लड़कियों के ऑडिशन हुए थे रिजेक्ट, सिर्फ एक खूबी के लिए मावरा होकेन बनी थीं सरू