विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanam Teri Kasam: 215 लड़कियों के ऑडिशन हुए थे रिजेक्ट, सिर्फ एक खूबी के लिए मावरा होकेन बनी थीं सरू

Published: Mon, 10 Feb 2025 05:12 PM (IST)

सनम तेरी कसम इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ...और पढ़ें

सनम तेरी कसम में 215 लड़कियों में से कैसे चुनी गईं मावरा/ फोटो- Instagram
सनम तेरी कसम में 215 लड़कियों में से कैसे चुनी गईं मावरा/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. मावरा से पहले 215 लड़कियों ने दिया था ऑडिशन
  2. इस एक वजह से मावरा हुईं फिल्म के लिए सेलेक्ट
  3. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है सनम तेरी कसम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब साल 2016 में 'सनम तेरी कसम' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उस समय पर फिल्म को समीक्षकों ने तो काफी सराहा था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लाइफटाइम कलेक्शन महज 9 करोड़ तक का ही कर पाई थी। अब 9 साल के बाद हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया। बीते फ्राइडे को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार हुई, क्योंकि पहले ही दिन फिल्म के खाते में तकरीबन 4.25  करोड़ तक आए। 

जॉन अब्राहम से लेकर अर्जुन रामपाल जैसे सितारों ने पोस्ट शेयर करते हुए हर्षवर्धन राणे की तारीफ की और कहा कि फाइनली उन्हें उनका ड्यू क्रेडिट मिल गया। इस फिल्म में हर्षवर्धन ने जितनी अच्छी एक्टिंग की थी, उतनी ही मावरा को साउथ परिवार से ताल्लुक रखने वाली सरू के रूप में फैंस ने काफी पसंद किया था। हालांकि, सरू के लिए रोल के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन पहली च्वाइस नहीं थीं। 

मावरा ने बताया कि उनसे पहले 215 लड़कियां क्यों नहीं बन पाई सरू

मावरा होकेन के लिए बीते कुछ दिन बेहद खास रहे हैं। एक तरफ उन्होंने पाकिस्तान के मशहूर एक्टर आमिर गिलानी के साथ निकाह किया, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया।

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office: संडे को 'सनम तेरी कसम' ने उड़ाया गर्दा, छप्परफाड़ कमाई कर दिखाया दम

हालांकि, इस बीच ही अब मावरा का एक पुराना इंटरव्यू इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि उनसे पहले 215 लड़कियां सरू के किरदार के लिए रिजेक्ट हुई थीं। कास्टिंग डायरेक्टर उन्हें सिर्फ एक रोल के लिए रिजेक्ट कर रहा है। 

मावरा ने ओल्ड इंटरव्यू में बताया, "मुझे ये कहा गया था कि मेरे से पहले 215 लड़कियों ने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उनमें से रोते हुए कोई भी खूबसूरत नहीं लगती है"।

Photo Credit- Instagram 

इस फिल्म में कई इमोशनल सीन थे, जिसके लिए कास्टिंग करना उनके लिए बेहद मुश्किल था। मावरा को ये रोल इसलिए मिला, क्योंकि उन्होंने इमोशनल सीन को भी बहुत ही अच्छे से हैंडल करा था। 

वेलेंटाइन वीक में रिलीज हुई थी सनम तेरी कसम

सनम तेरी कसम की री-रिलीज की बात करें तो इस मूवी को वेलेंटाइन वीक में रिलीज किया गया है। फ्राइडे को 4.75 करोड़ कमाने वाली मूवी ने शनिवार को सिंगल डे पर 5.25 करोड़ का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन किया। 

sanam teri kasam

Photo Credit- Instagram

सन्डे को फिल्म का सिंगल डे पर कलेक्शन 6 - 6.25 करोड़ तक पहुंच चुका है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टोटल कमाई 15.50 करोड़ तक हुआ था। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप सनम तेरी कसम जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: री-रिलीज में Sanam Teri Kasam की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से दंग 'सरू', पाकिस्तान से Mawra Hocane ने किया ये पोस्ट