यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sanam Teri Kasam Re-Release Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनम तेरी कसम का राज, 2 दिन में तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड
रोमांटिक मूवी सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam Re Release Box Office Collection) ने दोबारा रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आलम यह है क ...और पढ़ें

HighLights
- सनम तेरी कसम 7 फरवरी को हुई री-रिलीज
- दो दिन में लाइफटाइम कलेक्शन किया पार
- 9 साल बाद थिएटर्स में दोबारा लौटी मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में नई फिल्मों की जगह आजकल पुरानी फिल्मों का क्रेज दिखाई दे रहा है। जो फिल्में अपनी ओरिजिनल रिलीज में ज्यादा नहीं चलीं, वो री-रिलीज में धमाल मचा रही हैं। लैला-मजनू और तुम्बाड के बाद इन दिनों सिनेमाघरों में सिर्फ सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) का राज चल रहा है।
सनम तेरी कसम 5 फरवरी 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने और कहानी नई थी, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे मिक्स रिव्यूज दिए थे। फिल्म उस वक्त असफल साबित हुई थी। मगर आज यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद में शामिल है। दिल छू लेने वाली कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ लग गई है।
सनम तेरी कसम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सनम तेरी कसम को 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था। फिल्म ने दो दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। पहले दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था, वहीं अब दूसरे दिन भी इसने ताबड़तोड़ बिजनेस किया है। इंडिया फोरम्स के मुताबिक, सनम तेरी कसम ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस लिहाज से फिल्म का दो दिन का कलेक्शन करीब 9 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें- री-रिलीज में Sanam Teri Kasam की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से दंग 'सरू', पाकिस्तान से Mawra Hocane ने किया ये पोस्ट
सनम तेरी कसम ने तोड़ा रिकॉर्ड
सनम तेरी कसम ने री-रिलीज के मात्र दो दिन के अंदर अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 9 साल पहले इस फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन 9 करोड़ रुपये किया था और री-रिलीज में इसने दो दिन में ही 9 करोड़ कमा लिए हैं। बात सिर्फ अपना रिकॉर्ड तोड़ने की नही हैं। सनम तेरी कसम ने आते ही नई फिल्मों लवयापा (Loveyapa Box Office Collection) और बैडएस रवि कुमार (Badass Ravi Kumar Box Office Collection) को भी पीछे छोड़ दिया है।
खबरें और भी
(1).jpg)
Mawra Hocane and Harshvardhan Rane in Sanam Teri Kasam - X
सनम तेरी कसम के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली बैडएस रवि कुमार ने जहां दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये कमाया और इसका टोटल कलेक्शन 4.78 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म लवयापा मात्र 1.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई। लवयापा का दो दिन का कलेक्शन 2.65 करोड़ रुपये है।