Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    री-रिलीज में Sanam Teri Kasam की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से दंग 'सरू', पाकिस्तान से Mawra Hocane ने किया ये पोस्ट

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 08:29 AM (IST)

    Sanam Teri Kasam 9 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की री-रिलीज पर सरू उर्फ पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने अपना रि ...और पढ़ें

    सनम तेरी कसम की री-रिलीज सफलता पर मावरा होकेन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सनम तेरी कसम की री-रिलीज सफलता पर मावरा होकेन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दोबारा रिलीज हुई सनम तेरी कसम
    2. मावरा होकेन ने निभाया था सरू का किरदार
    3. सनम तेरी कसम की सफलता पर बोलीं मावरा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2016 की क्लासिक मूवी सनम तेरी कसम 9 साल बाद दोबारा सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। भले ही उस साल यह फिल्म न चली हो, लेकिन समय के साथ इस फिल्म के चाहने वालों की तादाद बढ़ी है। फिल्म की कहानी, किरदार, गाने और कलाकारों को लोगों ने बहुत पसंद किया है। हाल ही में, पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन (Mawra Hocane) ने भी फिल्म की री-रिलीज पर रिएक्शन दिया है।

    राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी सनम तेरी कसम की री-रिलीज का क्रेज नई फिल्मों पर भारी पड़ रहा है। थिएटर्स सनम तेरी कसम देखने वालों से खचाखच भरा हुआ है। फिल्म के हाउसफुल होने से पाकिस्तान में बैठीं मावरा भी हैरान रह गईं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया है।

    सनम तेरी कसम की सफलता पर बोलीं सरू

    मावरा होकेन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर थिएटर्स से सनम तेरी कसम को देख रहे दर्शकों का एक वीडियो रीशेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि फिल्म देखकर दर्शक किस कदर शोर मचा रहे हैं। इस वीडियो को रीशेयर करते हुए मावरा ने कैप्शन में लिखा, "यह वाकई शॉकिंग है दोस्तों। मैंने सुना कि हम कुछ रिकॉर्ड्स बना रहे हैं और हर जगह हाउसफुल चल रहा है। बहुत-बहुत शुक्रिया आपका। आप सभी को बहुत सारा प्यार।"

    यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की एक्ट्रेस Mawra Hocane ने की शादी, धोनी की पत्नी साक्षी का कमेंट देख शॉक्ड हुए लोग

    Mawra Hocane

    9 साल पहले किया था डेब्यू 

    मावरा होकेन पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्हें बॉलीवुड में फिल्म सनम तेरी कसम से ही पहचान मिली थी। यही उनका बॉलीवुड डेब्यू भी था। वह सरू के किरदार मे नजर आई थीं। उनकी अदाकारी और खूबसूरती ने भारतीय दर्शकों का दिल खुश कर दिया था। आज मावरा के सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत में भी उनके बहुत चाहने वाले हैं। फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में थे।

    खबरें और भी

    Mawra Hocane and Harshvardhan Rane in Sanam Teri Kasam - X

    मावरा होकेन की शादी

    सनम तेरी कसम री-रिलीज से चंद दिन पहले ही मावरा होकेन ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अमीर गिलानी (Ameer Gilani) से निकाह किया था। अमीर और मावरा कई पाकिस्तानी शोज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने साथ में सबात और नीम जैसे शोज किए हैं। अमीर अभिनेता होने के साथ-साथ गायक भी हैं।

    यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सरू उर्फ Mawra Hocane ने गुपचुप किया निकाह, लाहौर फोर्ट से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें