Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top 5 News 11 March: नितिन देसाई को Oscar ने दिया ट्रिब्यूट, 'शैतान' के बिजनेस ने छुआ आसमान

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 11:22 AM (IST)

    सोमवार को ऑस्कर 2024 चर्चा में बना हुआ है। समारोह में ओपेनहाइमर और बार्बी समेत कई फिल्मों को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 96 वें एकेडमी अवॉर्ड में ...और पढ़ें

    मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)
    मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर 2024 को जिमी किमेल ने होस्ट किया। ऑस्कर अवॉर्ड्स तीन राउंड में विजेताओं की घोषणा की गई। 96वां अकादमी अवॉर्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए, जो देश में 11 मार्च सुबह 4 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम हुए। ऑस्कर 2024 की सबसे खास बात ये रही कि समारोह में भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    ऑस्कर ने भारतीय नितिन देसाई को दिया ट्रिब्यूट

    96वें एकेडमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में ओपेनहाइमर और बार्बी का नाम सबसे ज्यादा सुनाई दिया। स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर अवॉर्ड जीतने तक इस दोनों फिल्मों ने बाजा मारी। ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में एक और बड़ी हाइलाइट रही। समारोह में भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    ओपनिंग वीकेंड पर 'शैतान' के बिजनेस ने छुआ आसमान

    अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस ( Shaitaan Box Office Collection) पर हावी होने लगी है। फिल्म ने महज तीन दिनों में अपना दम दिखा दिया। 'शैतान' की स्पीड देखकर इसकी तुलना अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 से किया जा रहा है। 'शैतान' एक हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वीकेंड पर फिल्म का बिजनेस इतनी तेजी से आगे बढ़ा की कलेक्शन ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    ऑस्कर 2024 की विनर लिस्ट

    एकेडमी अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे चर्चित अवॉर्ड्स समारोह में से एक है। हर एक सितारे को ऑस्कर जीतने का सपना होता है। 96वां अकादमी अवॉर्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुए, जो देश में 11 मार्च सुबह 4 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    जी सिने अवॉर्ड्स में शाह रुख को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

    हर साल की तरह इस साल भी जी सिने अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। रविवार को मुंबई में आयोजित हुए जी सिने अवॉर्ड्स 2024 में सितारों ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस लिस्ट में शाह रुख खान से लेकर सनी देओल, बॉबी देओल, कृति सेनन, सोनू निगम समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई। हर साल की तरह इस साल भी सितारों को उनके बेहतरीन काम के लिए अवॉर्ड देकर नवाजा गया। जी सिने की ओर से बेहतरीन फिल्मों, स्टार्स और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया। आइए डालते हैं विनर लिस्ट पर एक नजर। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दमखम

    कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले पर आधारित फिल्म 'आर्टिकल 370' रिलीज के दो हफ्ते बीतने के बाद भी ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। मूवी को अब तक दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। दूसरी बड़े बैनर की फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी इस मूवी को लेकर लोगों में क्रेज बरकरार है। यहां पढ़ें पूरी खबर...