Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top News 02 June: लिटिल मरमेड के रीमेक ने मचाई धूम, ड्वेन जॉनसन ने विन डीजल से खत्म की लड़ाई

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 10:20 PM (IST)

    Entertainment Top News 02 June एरियल की एनिमेटेड कहानी के साथ दर्शकों को लुभाने के पैंतीस साल बाद इसकी वापसी हुई है। वापसी के साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

    Entertainment Top News 02 June, Twitter Images
    Entertainment Top News 02 June, Twitter Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 02 June: 'द लिटिल मरमेड' एक लाइव-एक्शन रीमेक के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौटा है। वापसी के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमा दिया है। वहीं, फास्ट एंड फ्यूरियस के पॉपुलर एक्टर ड्वेन जॉनसन ने विन डीजल के साथ लड़ाई खत्म करने की घोषणा की है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    रिलीज हुआ यूपी 65 का ट्रेलर

    उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर दर्जनों वेब सीरीज मौजूद हैं। कभी अपराध तो कभी यूपी की राजनीति और कभी मिडिल क्लास फैमिली की बैकग्राउंड पर कहानियां गढ़ी गयी हैं। इस लिस्ट में अब एक और वेब सीरीज दाखिल हो गयी है- 'यूपी 65'। उत्तर प्रदेश की धड़कनें गिनने वाले इस नम्बर से समझ गये होंगे कि कहानी कहां की है? कहानी पर बात करने से पहले सीरीज के बारे में बता दें कि इसका निर्माण जियो स्टूडियोज ने किया है और ये इसी नाम से आये एक नॉवल पर आधारित है। यहां पढ़ें पूरी खबर...  

    लिटिल मरमेड लाइव-एक्शन रीमेक ने मचाई धूम

    एरियल की एनिमेटेड कहानी के साथ दर्शकों को लुभाने के पैंतीस साल बाद इसकी वापसी हुई है।  'द लिटिल मरमेड' एक लाइव-एक्शन रीमेक के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौटा है। वापसी के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमा दिया। फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'द लिटिल मरमेड' को चार दिन का वीकेंड मिला, जिसका इसने फायदा भी उठाया। इतने दिनों में फिल्म ने 118 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया। जिसमें से 96 मिलियन डॉलर सिर्फ तीन दिन में कमाए हैं। इसके साथ ही ये फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी पांचवीं  मेमोरियल डे ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...  

    विन डीजल के साथ ड्वेन जॉनसन ने खत्म की लड़ाई

    ड्वेन जॉनसन ने विन डीजल के साथ अपनी लड़ाई खत्म करने की घोषणा की है। इसके साथ उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह फास्ट एंड फ्यूरियस के अगले फ्रेंचाइजी में भी नजर आएंगे। उनकी इस घोषणा ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। ड्वेन जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...  

    खबरें और भी

    'इंडियाना जोन्स 5' की रिलीज डेट बदली

    इस साल जिन हॉलीवुड फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, उनमें इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी भी शामिल है। लगभग चार दशक से चलती आ रही इस फ्रेंचाइजी की यह पांचवीं फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका हैरिसन फोर्ड निभाते हैं। इस हॉलीवुड फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इसकी रिलीज डेट एक दिन पहले खिसक गयी है, यानी इंडियाना जोन्स 5 को दर्शक भारत में अमेरिका के मुकाबले एक दिन पहले देख सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...  

    प्राइम वीडियो ने की सीरीज 'जी करदा' के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा

    ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने अपनी नई ओरिजिनल वेब सीरीज की घोषणा की है। इस सीरीज का नाम जी करदा है, जो सात दोस्तों की कहानी और जिंदगी के तरफ उनके नजरिए को दिखाता है। जी करदा में तमन्ना भाटिया लीड रोल निभा रही हैं। जी करदा में तमन्ना भाटिया के साथ आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, और संवेदना सुवालका भी शामिल हैं। इन्होंने सीरीज में सात दोस्तों की भूमिका निभाई है। इनके अलावा सीरीज में सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर ने भी अहम किरदार निभाए हैं। अमेजन प्राइम ने जी करदा के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की है। सीरीज 15 जून से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...