यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ent Top News: सलमान खान की नई फिल्म की घोषणा, आर्टिकल-370 के बाद JNU पर बनेगी फिल्म, मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें
Entertainment Top News 12th March 2024 बॉलीवुड के गलियारों में कोई न कोई हलचल मची रहती है। सलमान खान के फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गयी है क ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 12th March 2024: सलमान खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दबंग खान 2024 में फिल्मी पर्दे पर नहीं आएंगे इस बात से फैंस थोड़ा निराशा थे। हालांकि, इस बीच ही अब सलमान खान (Salman Khan) ने एआर मुरुगदोस संग अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म की घोषणा कर दी है।
इसके अलावा पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आर्टिकल-370' के बाद अब हाल ही दिल्ली की यूनिवर्सिटी JNU पर फिल्म बनने जा रही है। एक पोस्टर के साथ मेकर्स ने हाल ही में JNU की घोषणा की है। मनोरंजन की दुनिया में शाम में और क्या कुछ खास रहा है, यहां पर पढ़ें मनोरंजन की इवनिंग की पांच बड़ी खबरें।
ईद पर फिर एक्शन फिल्म के साथ लौटेंगे सलमान खान
करण जौहर की द बुल के अलावा एक लंबे समय से ये खबर सामने आ रही थी कि सलमान खान जल्द ही तमिल डायरेक्टर ए आर मुरुगदोस की फिल्म में काम करेंगे। अब ये कन्फर्म हो चुका है कि सलमान खान एक बार फिर से ईद पर अपने फैंस के बीच लौट रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

JNU यूनिवर्सिटी पर ये निर्देशक बनाएंगे फिल्म
उर्वशी इंडस्ट्री की फेमस अदाकाराओं में से एक मानी जाती हैं। अपनी ब्यूटी के साथ-साथ कमाल की एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। इस बीच उनकी अगली फिल्म की घोषणा हो गई है, जिसका नाम जेएनयू यानी जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी है। इस मूवी के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। JNU में उर्वशी के साथ रवि किशन जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
खबरें और भी

प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटो आउट
चोपड़ा खानदान की बेटियां प्रियंका और परिणीति अपनी-अपनी लाइफ में वेल सेटल्ड हैं। परिणीति ने अक्टूबर, 2023 में पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से शादी की थी। वहीं, अब इस खानदान की एक और बेटी है, जो दुल्हन बनने वाली है। एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा की आज शादी है। वह बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल से शादी करेंगी। एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

कृति-पुलकित की शादी में शामिल होंगे ये सितारे
बॉलीवुड के गलियारों में एक और कपल के शादी की शहनाई बजने वाली हैं। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा चंद दिनों में हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बनने वाले हैं। दोनों के वेडिंग वेन्यू के बाद अब उनकी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की गेस्ट लिस्ट सामने आ चुकी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
मुंबई के स्कूल पहुंचे सिंगर ED Sheeran
शेप ऑफ यू' गाने से दुनियाभर में तहलका मचाने वाले सिंगर एड शीरन इंडिया में भी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। ग्लोबल लेवल पर फेमस यह सिंगर मुंबई पहुंच चुका है। एड शीरन ने वहां के स्कूल से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...