Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda की शादी में बराती बनकर पहुंचेंगे 'फुकरे', मेहमानों की लिस्ट आउट

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 04:02 PM (IST)

    Pulkit Samrat दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस Kriti Kharbanda को एक लंबे समय तक डेट करने के बाद अब एक्टर सात-फेरे लेने वाल ...और पढ़ें

    Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda की शादी में बराती बनकर पहुंचेंगे ये बॉलीवुड सितारे/ फोटो- Instagram
    Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda की शादी में बराती बनकर पहुंचेंगे ये बॉलीवुड सितारे/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी में शामिल होंगे ये सितारे
    2. ऋचा चड्ढा से लेकर अली फजल तक इन सितारों के नाम शामिल
    3. 15 मार्च को एक-दूसरे के हमसफर बनेंगे कृति-पुलकित

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Wedding: बॉलीवुड के गलियारों में एक और कपल के शादी की शहनाई बजने वाली हैं। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा चंद दिनों में हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बनने वाले हैं।

    पुलकित- कृति की शादी इंटीमेट अफेयर होने वाली है, जिसमें परिवार और करीबियों के अलावा सिर्फ उनके खास दोस्त ही शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी का कार्यक्रम 13 मार्च से 15 मार्च के बीच होगा। दोनों के वेडिंग वेन्यू के बाद अब उनकी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की गेस्ट लिस्ट सामने आ चुकी है।

    'फुकरे' की पूरी गैंग पुलकित-कृति की शादी में होगी शामिल?

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के प्री-वेडिंग फंक्शन दिल्ली में उनके घर पर ही होने वाले हैं। आपको बता दें कि ये दोनों ही दिल्ली के रहने वाले हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद उनकी शादी होटल मानेसर में होने वाली है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पंजाबी शादी में म्यूजिक,डांस धमाल होगा।

    यह भी पढ़ें: Pulkit Samrat की दुल्हन बनने को तैयार हैं Kriti Kharbanda, दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस

    रिपोर्ट्स अनुसार,पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी में शामिल होने के लिए एक्टर की 'फुकरे' गैंग भी दिल्ली पहुंच सकती है। उनकी शादी में जो बॉलीवुड स्टार्स शामिल हो सकते हैं उनमें फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी, लव रंजन, ऋचा चड्ढा, अली फजल, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और सिंगर मीका सिंह का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    पुलकित-कृति की शादी की ये होगी थीम

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी की थीम पेस्टल होने वाली है। कपल अपनी शादी की थीम कुछ इस तरह की रखना चाहता है, जो उनकी पर्सनैलिटी को रिफ्लेक्ट करता हो।

    आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कृति और पुलकित सम्राट की शादी के कार्ड की पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें होम थीम थी। समुद्र किनारे ये कपल म्यूजिक को एन्जॉय करता हुआ दिखाई दे रहा था। उनके शादी के कार्ड में उनके डॉग्स भी थे।

    यह भी पढ़ें: सैलून के बाहर नजर आईं Kriti Kharbanda के चेहरे पर दिखा वेडिंग ग्लो, 13 मार्च को इस जगह शादी करेगा कपल