Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pulkit Samrat की दुल्हन बनने को तैयार हैं Kriti Kharbanda, दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग के लिए रवाना हुईं एक्ट्रेस

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 11:40 AM (IST)

    बॉलीवुड की रॉयल शादियों के बीच एक शादी पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की भी है। कपल इसी महीने शादी के पवित्र बंधन में बंधेगा। पुलकित और कृति की शादी को ...और पढ़ें

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट. फोटो क्रेडिट- कृति खरबंदा इंस्टाग्राम
    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट. फोटो क्रेडिट- कृति खरबंदा इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कृति और पुलकित की होने वाली है शादी
    2. सज कर तैयार हुआ पुलकित सम्राट का घर
    3. पुलकित सम्राट की है ये दूसरी शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda Wedding: बॉलीवुड में इन साल कई कपल्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कुछ ने शादी कर ली, तो कुछ इस अपनी जिंदगी का नया पड़ाव शुरू करने से ज्यादा दूर नहीं हैं। इस लिस्ट में पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी शामिल हैं, जो कि जल्द ही सात फेरे लेकर एक दूजे के हो जाएंगे। 

    पुलकित-कृति की होने वाली है शादी

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट दिल्ली से सटे मानसेर में वेडिंग करेंगे। यह अरावली रेंज पर स्थित है, जिसका नाम है आईटीसी ग्रैंड भारत होटल। फैंस इस कपल की शादी के लिए बहुत एक्साइटेड है। दिल्ली में इनकी मैरिज से जुड़े फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। पुलकित पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, अब कृति भी राजधानी के लिए निकल चुकी हैं।

    दिल्ली के लिए रवाना हुईं कृति खरबंदा

    मुंबई एयरपोर्ट पर कृति खरबंदा पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं। यहां उनके चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ नजर आया। कृति ने ब्लू कलर के वन पीस ड्रेस में एयरपोर्ट पर एंट्री ली थी। इस दौरान शादी के नाम पर एक्ट्रेस काफी शर्माती नजर आईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    पुलकित सम्राट की है दूसरी शादी

    कृति खरबंदा के साथ पुलकि सम्राट पांच साल तक रिलेशन में रहे हैं। इसके पहले उनकी शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी, जो कि सलमान खान (Salman Khan) की मुंहबोली बहन बताई जाती हैं। उनसे अलग होने के बाद पुलकित की कृति से 'पागलपंती' के सेट पर मुलाकात हुई थी। लॉकडाउन के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और अब यह कपल शादी के लिए तैयार है। पुलकित और कृति ने दिल्ली को ही शादी की जगह चुना क्योंकि यहां दोनों का घर है। कपल की शादी के फंक्शन्स तीन दिन तक चलने की बात सामने आई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सजकर तैयार हुआ Pulkit Samrat का घर, Kriti Kharbanda संग मानेसर के इस आलीशान होटल में लेंगे फेरे