Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment Top News 28th December: तमिल स्टार विजयकांत का हुआ निधन, पति से 14 साल बाद अलग हुईं ईशा कोपिकर

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 12:01 PM (IST)

    Entertainment Top News 28th December मनोरंजन की दुनिया से सुबह-सुबह एक ऐसी खबर सामने आई जिसने साउथ इंडस्ट्री को अंदर से झकझोर दिया। एक्टर और राजनेता व ...और पढ़ें

    28 दिसंबर की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें/ फोटो- Instagram
    28 दिसंबर की मनोरंजन की पांच बड़ी खबरें/ फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Entertainment Top News 28th December: साउथ इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और DMDK के चीफ विजयकांत का गुरुवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

    उनके निधन की खबर सामने आने के बाद साउथ स्टार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्णा कॉटेज जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ईशा कोपिकर शादी के 14 साल बाद अपने पति से अलग हो गयी हैं। मनोरंजन की दुनिया में और क्या कुछ खास रहा, यहां पर पढ़ें पांच बड़ी खबरें-

    तमिल एक्टर विजयकांत को साउथ स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

    साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और DMDK के चीफ विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर और पॉलिटिशियन का निधन कोरोना की वजह से हुआ है। उनके निधन की खबर से उनका हर चाहने वाला शोक में है, साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी सोशल मीडिया पर एक्टर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    14 साल बाद ईशा कोपिकर ने छोड़ा पति का घर

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादी और तलाक होना सेलेब्स के लिए अब एक आम बात हो चुकी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो एक समय फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरत लव स्टोरी की वजह से सुर्खियों में रही, जिसके बाद शादी रचाई। अब इंडस्ट्री की एक जोड़ी अलग हो रही है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    खबरें और भी

    शर्मिला टैगोर ने अमृता सिंह से तलाक पर कही ये बात

    करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में इस बार बॉलीवुड की मशहूर मां-बेटे की जोड़ी नजर आई। इस मौके पर करण जौहर ने मां-बेटे की इस जोड़ी संग काफी मजाक मस्ती की। इस दौरान सैफ ने पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ अपने तलाक को लेकर बातचीत की। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने पहली बार इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    सलमान खान ने मां सलमा संग किया डांस

    सलमान खान ने कल यानी 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उनके बर्थडे के सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो भी सामने आए। वहीं अब भाईजान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां यानी सलमा के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    डंकी-सालार भी नहीं रोक पा रहे एनिमल की रफ्तार

    सिनेमाघरों में 27 दिन से चल रही एनिमल का क्रेज अब भी लोगों के अंदर कम नहीं हुआ है। शाह रुख खान की 'डंकी' और 'सालार' मिलकर भी रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' की रफ्तार रोक नहीं पा रहे हैं। बुधवार को भी 'एनिमल' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोला और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाकर रख दिया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...