विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: ‘पुष्पा 2’ स्क्रीनिंग भगदड़ केस में कोर्ट के समन का पालन करेंगे अल्लू अर्जुन, सोमवार को होगी पेशी

Published: Fri, 19 Jun 2026 08:55 PM (IST)

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के वक्त एक थिएटर में हुए भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। उन्हें कोर्ट से समन मिला है।

भगदड़ मामले में कोर्ट में पेश होंगे अल्लू अर्जुन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

भगदड़ मामले में कोर्ट में पेश होंगे अल्लू अर्जुन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अल्लू अर्जुन 22 जून को कोर्ट में होंगे पेश

  2. 'पुष्पा 2' स्क्रीनिंग भगदड़ मामले में समन भेजा गया

  3. घटना में एक महिला की मौत हुई थी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डेढ़ साल पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के वक्त हुई भगदड़ की घटना फिर से चर्चा में है। हाल ही में अभिनेता को हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट से समन भेजा गया।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि 22 जून को होने वाली सुनवाई में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पेश नहीं होंगे। चर्चा ऐसी भी हो रही थी कि अल्लू कोर्ट की सुनवाई को टाल सकते हैं। मगर ऐसा नहीं है।

कोर्ट में पेश होंगे अल्लू अर्जुन

एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स ने दैनिक जागरण को बताया है कि अल्लू अर्जुन 22 जून यानी सोमवार को कोर्ट में पेश होंगे और आगे भी कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे। इस समय चल रही अटकलों का कोई मतलब नहीं है। जब भी कोर्ट उन्हें बुलाएगा, वह खुद अदालत में उपस्थित होंगे और कानून का पूरी तरह सम्मान करेंगे।

समन भेजे जाने के बाद अल्लू अर्जुन की लीगल टीम ने ANI के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की थी। टीम ने बताया कि एक्टर को भगदड़ मामले में समन भेजा गया और उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा।

Allu Arjun Movie

यह भी पढ़ें- 'पुष्पा' पर छाया Peddi का खुमार, कॉन्ट्रोवर्सी के बीच जाह्नवी कपूर को भेजा प्यार; Ram Charan के लिए कही ये बात

क्या था अल्लू अर्जुन से जुड़ा भगदड़ मामला?

4 दिसंबर 2024 को पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के वक्त हैदराबाद में स्थित संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी। उस वक्त अभिनेता थिएटर में मौजूद थे। एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा और हालात बेकाबू हो गए। इस भगदड़ मामले में रेवती नाम की एक महिला का निधन हो गया था, जबकि उनका 8 साल का बेटा बुरी तरह घायल हो गए थे।

इस मामले में 13 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया गया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, 14 दिसंबर की सुबह उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी।

यह भी पढ़ें- डेढ़ साल पहले हुए भगदड़ मामले में कोर्ट ने Allu Arjun को भेजा समन, इस तारीख को कोर्ट में होना होगा पेश