Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farah Khan Birthday: जब 43 की उम्र में बच्चे करने पर फराह ने दिया था यह जवाब, 'पिज्जा मैन ने नहीं किए डिलीवर'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 01:34 PM (GMT+05:30)

    Farah Khan Birthday कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान को आज पूरा देश जानता है। इस टैलेंटेड कलाकार का आज जन्मदिन है। उन्हें फैंस से लेकर सिलेब्रेटी तक बध ...और पढ़ें

    File Photo of Farah Khan with her Children
    File Photo of Farah Khan with her Children

    नई दिल्ली, जेएनएन। Farah Khan Birthday: बॉलीवुड के बेस्ट डायरेक्टर और कोरियोग्राफर में गिनी जाने वालीं फराह खान (Farah Khan) ने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। आज वह किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गईं हैं। फराह खान न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ की वजह से बल्कि पर्सनल लाइफ के लिए भी कई बार लाइमलाइट का हिस्सा रह चुकीं हैं। उन्होंने 2004 में शिशिर कुंदर से शादी की थी। 2008 में उन्होंने ट्रिप्लेट्स को जन्म दिया। फराह जब एक साथ तीन बच्चों की मां बनीं, तब उन्हें काफी कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा। आज यह दिग्गज डायरेक्टर अपना 58वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस मौके पर जानेंगे कि क्या थी वह कंट्रोवर्सी, जिसे उन्हें मां बनने के बाद फेस करनी पड़ी थी।

    विट्रो फर्टिलाइजेशन से हुए थे बच्चे

    ऐसा बहुत कम होता है जब एक साथ तीन या चार बच्चों का जन्म हो। फराह खान ने 2008 में तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। जिस वक्त वह मां बनी थीं, उस वक्त उनकी उम्र 43 साल थी। इस उम्र में मां बनना कठिन होता है। वहीं, फराह ने तीन बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने विट्रो फर्टिलाइजेशन के जरिये मां बनने का सुख प्राप्त किया था। इस तरह से मां बनने पर उन्हें कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसका उन्होंने 2016 में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बेबाकी से जवाब दिया था।

    (Photo Credit: Farah Khan Instagram)

    'आईवीएफ से पैदा हुए हैं बच्चे'

    कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान ने कहा था कि उनके बच्चे आईवीएफ तकनीक से पैदा हुए हैं। किसी पिज्जा मैन ने डिलीवर नहीं किए। उन्होंने कहा था, 'मैं एक्ट्रेस नहीं हूं। मैंने 43 की उम्र में बच्चे किए क्योंकि कभी-कभी आप करियर बनाने में लगे होते हों और चीजें बाद में समझ आती हैं।' यह बातें फराह ने एक फर्टिलिटी क्लिनिक लॉन्च इवेंट के दौरान कही थीं।

    यह भी पढ़ें: Farah Khan Birthday: बॉलीवुड के इस शादीशुदा एक्टर के लिए धड़कता था फराह खान का दिल, सालों बाद बयां की फीलिंग्स

    यह भी पढ़ें: Sunil Grover: कड़ाके की सर्दी में दूध वाले बने सुनील ग्रोवर, सड़क पर इस अवतार में देख हैरान हुए फैंस

    खबरें और भी