Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के दो दिन बाद ही Farhan Akhtar को लेनी पड़ी थी कपल थेरेपी, शिबानी दांडेकर ने कहा- 'यह जिम जाने जैसा है'

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 10:48 AM (IST)

    Farhan Akhtar और Shibani Dandekar ने सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में शादी रचाई थी। फरहान और शिबानी आज बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल्स क ...और पढ़ें

    शादी के बाद कपल थेरेपी लेने गए थे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शादी के बाद कपल थेरेपी लेने गए थे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2022 में फरहान अख्तर-शिबानी ने की थी शादी
    2. शिबानी दांडेकर हैं फरहान अख्तर की दूसरी पत्नी
    3. 2017 में दूसरी पत्नी से अलग हुए थे फरहान अख्तर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शिबानी दांडेकर से मिलने से पहले फरहान अख्तर अधुना भबानी के साथ शादीशुदा रिश्ते में थे, जिनसे अभिनेता को दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं। हालांकि, अधुना से अलग होने के बाद फरहान को दूसरी बार प्यार शिबानी दांडेकर के रूप में मिला। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 2022 में एक इंटीमेट वेडिंग फंक्शन में एक-दूजे का हो गया।

    फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के दो साल बाद इंडियन-ऑस्ट्रेलियन सिंगर, एक्ट्रेस और होस्ट शिबानी ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों वह और फरहान वेडिंग के दो दिन बाद थेरेपिस्ट के पास कपल थेरेपी लेने गए थे।

    शादी के दो दिन बाद थेरेपी लेने गए थे फरहान-शिबानी

    दरअसल, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने से पहले कपल थेरेपी ली थी। दोनों ने शादी से पहले 6 महीने तक थेरेपी ली। यही नहीं, शादी के दो दिन बाद ही दोनों थेरेपिस्ट के पास पहुंच गए थे, जिससे वह भी हैरान रह गई थी। रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में शिबानी ने कहा- 

    मुझे लगता है कि हमने सगाई से छह महीने पहले या उसके बाद कपल्स थेरेपी शुरू की थी। इसमें ऐसा नहीं था कि कोई एक व्यक्ति किसी दूसरे को इसके लिए मना रहा है। ऐसा लग रहा था कि यह एक समझदारी भरा काम है। हमारी शादी सोमवार को हुई। हमने सोमवार को ही साइनिंग की और हमारी अगली शेड्यूल्ड अपॉइंटमेंट बुधवार को थी। मुझे याद है कि जब हम अंदर गए तो हमारे थेरेपिस्ट ने कहा, 'तुम लोग यहां क्यों हो? तुम्हारी शादी तो 24 घंटे पहले ही हुई है?

    यह भी पढ़ें- Farhan Shibani Photo: पत्नी शिबानी संग रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

    खबरें और भी

    शिबानी दांडेकर ने बताई थेरेपी की अहमियत 

    शिबानी दांडेकर ने बताया कि थेरेपी लेना उनके और फरहान के रिश्ते में बहुत जरूरी है। अब वह जिम की तरह थेरेपी सेशन पर भी जाते हैं और उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। अभिनेत्री ने कहा-

    यह जिम जाने जैसा है। आपको इस पर काम करते रहना होगा। हम हफ्ते में दो बार सेशन के लिए जाते हैं। कभी-कभी हम वहां जाते हैं और बस एक-दूसरे को देखते हैं। हमें लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे भी दिन होते हैं, जब एक-दूसरे के बारे में बताने या बात करने के लिए एक घंटा भी कम पड़ जाता है।

    शिबानी ने बताया कि कई बार उनके बीच झगड़ा होता है और दोनों सेशन के दौरान अपने बीच की लड़ाई को खत्म करते हैं। दोनों बस बुधवार का इंतजार करते हैं, ताकि वह अपनी थेरेपी ले सकें। मालूम हो कि फरहान और शिबानी ने शादी से पहले करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। 

    यह भी पढ़ें- शिबानी दांडेकर ने शादी के एक महीने बाद ही किया खुलासा, बताया तलाकशुदा और दो बच्चों के पिता फरहान अख्तर से क्यों की शादी?