Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farhan Shibani Photo: पत्नी शिबानी संग रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 10:55 PM (IST)

    Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Photo अभिनेता फरहान अख्तर अक्सर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) पर प्यार लुटाते हुए उनके साथ सोशल मीडि ...और पढ़ें

    फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Photo Credit: Instagram)
    फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. फरहान अख्तर ने शेयर की शिबानी दांडेकर के साथ तस्वीर
    2. फोटो शेयर करते हुए लिखा प्यारा मैसेज
    3. कमेंट में शिबानी ने भी लुटाया पति पर प्यार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Farhan Akhtar And Shibani Dandekar: अभिनेता फरहान अख्तर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। फरहान न सिर्फ एक एक्टर हैं, बल्कि वह सिंगर और निर्देशक भी हैं। बीते साल ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी की है। फरहान और शिबानी अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाते रहते हैं।

    अब हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ ही फरहान अख्तर ने शिबानी को लेकर एक खास मैसेज भी लिखा है। तस्वीर देखने के बाद उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और दोनों की कमेंट में तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Farhan Akhtar ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड में पूरे किये 15 साल, 'रॉक ऑन' का जश्न मनाते शेयर किया पोस्ट

    फरहान अख्तर ने पत्नी पर लुटाया प्यार

    बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने पत्नी शिबानी दांडेकर अख्तर के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शिबानी की आंखें बंद हैं और फरहान का चेहरा कैमरा की तरफ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

    यह तस्वीर दोनों के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि फैंस दोनों की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी प्लेस'।

    खबरें और भी

    शिबानी दांडेकर ने किया कमेंट

    फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैंस के साथ-साथ फरहान की शेयर की हुई इस फोटो पर शिबानी ने भी कमेंट किया और लिखा 'मैं और तुम अनंत'। इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'उम्मीद है कि यह हमेशा के लिए रहेगा'। एक अन्य ने लिखा 'प्यारी जोड़ी'।

    बता दें कि शिबानी फरहान की दूसरी पत्नी हैं। फरहान की पहली और पूर्व पत्नी का नाम अधुना भबानी है। शिबानी और फरहान ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और उसके बाद 2022 में शादी कर ली।

    यह भी पढ़ें: Farhan Akhtar एक्स वाइफ अधुना के साथ आए नजर, सोशल मीडिया पर शेयर की फैमिली फोटो